4/06/2018

CG PSC : सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2016 (Assistant Professor Paper)

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2016 ( तकनीकी शिक्षा विभाग )
में पूछे गए सामान्य ज्ञान के प्रमुख प्रश्न एवं उनके उत्तर। ( परीक्षा तिथि 23 मई 2016 )

प्रश्नोतरी:-

1. वर्ष 2013-14 में प्रचलित कीमतों पर छत्तीसगढ़ राज्य में प्रति व्यक्ति आय क्या थी - इनमे से कोई नहीं।
2. निम्न में से कौन सी धान की किस्म नहीं है - यह प्रश्न विलोपित कर दिया गया था।
3. छत्तीसगढ़ राज्य में धान के पश्चात किस अनाज का रोपित क्षेत्रफल सर्वाधिक है - मक्का
4. छत्तीसगढ़ राज्य में रिजर्व वन का क्षेत्रफल क्या है - 43.13%
5. छत्तीसगढ़ राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र में कितने प्रतिशत क्षेत्र वन आच्छादित है - 43.85%
6. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थानांतरित कृषि को किस नाम से जाना जाता है - इनमे से कोई नही ( options - बृंगा, झूम, बेवार, दहिया )
7. आई. सी. डी. पी. ( ICDP ) चावल विकास योजना का मख्य उद्देश्य है - धान के उत्पादन को बढ़ावा
8. छत्तीसगढ़ राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में वर्ष 2014-15 में स्थिर कीमतों पर किस क्षेत्र का योगदान सबसे अधिक है - उद्योग
9. पंचायती राज अधिनियम के अधीन किए गए किसी निर्वाचन को याचिका पेश करके प्रश्नगत किया जा सकता है। इस संदर्भ में सही क्या है - 1,3,5
1: ग्राम पंचायत के मामले में अनु-विभागीय अधिकारी (राजस्व) को
3: जनपद पंचायत के मामले में कलेक्टर को
5: जिला पंचायत के मामले में संचालक पंचायत को
10. यदि एक मतदाता कोई वार्ड से नामांकन पत्र ग्राम पंचायत में पंच हेतु प्रस्तुत करता है और उसके बाद वह दूसरे वार्ड से भी पंच हेतु नामांकन पत्र दाखिल करता है। बाद में वह दूसरा नामांकन पत्र वापस ले लेता है, तो उसके पहले नामांकन पत्र का क्या होगा ? - अवैध नहीं होगा
11. यदि सरपंच अपने पद से त्यागपत्र दे देवे तो क्या होगा - स्थानापन्न सरपंच का निर्वाचन पंचो के द्वारा किया जाएगा
12. राज्य सरकार के सुगम कार्य संचालन के लिए नियम कौन बनाता है - राज्यपाल एवं मंत्रिपरिषद
13. निम्न में से छत्तीसगढ़ के किस जिले में बाक्साइट का भंडार नहीं है - राजनांदगांव ( भंडार है - सरगुजा, कांकेर, कबीरधाम )
14. छत्तीसगढ़ के किस स्थान पर रावघाट माइन्स जो खनिज संसाधन का एक प्रमुख स्रोत है, स्थित है? - इनमे से कोई नही ( रावघाट उत्तर बस्तर के कांकेर और नारायणपुर ज़िले में स्थित )
15. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चावल महोत्सव को प्रारम्भ किया गया - फरवरी 2009
16. उस गांव का नाम बताइए जो भाटापारा के नजदीक है एवं जहां पर पावर ग्रिड सब- स्टेशन की स्थापना की गई है - अल्सोर
17. वर्ष 2015 में कितने शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त हुआ - 6
18. गत वर्ष निम्नलिखित में से किसे बहादुर बच्चे का पुरस्कार मिला - संदीप कविराज
19. 23वे नेशनल चाइल्ड कांग्रेस में पुरस्कृत आदिति अग्रवाल किस जिले से है - कबीरधाम
20. देश की 100 वूमेन एचीवर्स में से कोरबा निवासी महिला का क्या नाम है - साधना शर्मा
21. 'स्पर्श' अभियान किस बीमारी से संबंधित है - कुष्ट रोग
22. घनश्याम सिंह गुप्त का संबंध किस एक के साथ था - आर्य समाज
23. निम्न में से कौन छत्तीसगढ़ में कल्चुरी राजवंश का संस्थापक था - कलिंगराज
24. वह कौन सी नदी है जिसे छत्तीसगढ़ में पहले चित्रोत्पला कहा जाता था - महानदी
25. छत्तीसगढ़ में निम्न में से किस स्थान पर 1918 में होमरूल लीग सम्मेलन का आयोजन किया गया था - रायपुर
26. असहयोग आंदोलन के समय निम्नलिखित स्थानों पर 'राष्ट्रीय विद्यालय' की स्थापना की गई - रायपुर, धमतरी, बिलासपुर
27. बस्तर के छिन्दक नागवंश से संबंधित निम्नलिखित शासक थे - सोमेश्वर देव, कन्हर देव, जयसिंह देव
28. निम्नलिखित कथन को पढ़िये ( सही उत्तर चुनिए ) - 1,2 एवं 3 सही है
सही उत्तर:-
1: समुद्रगुप्त की 'प्रयाग प्रशस्ति' में छत्तीसगढ़ को कोसल कहा गया
2: समुद्रगुप्त ने अपने दक्षिण अभियान में कोसल के राजा महेंद्र को हराया
3: उसने इस राज्य को अपने साम्राज्य में सम्मिलित किया
29. छत्तीसगढ़ राज्य का भौगोलिक क्षेत्रफल कितनी है - 1.35 ( लाख वर्ग कि. मी )
30. छत्तीसगढ़ के मैदान का ढाल किस दिशा में है - पूर्व
31. अमृतधारा जलप्रपात किस नदी पर है - हसदो नदी
32.छत्तीगढ़ का काशी कहा जाता है - खरौद
33. बस्तर की जीवन-रेखा है - इंद्रावती
34. अबुझमाड़ की पहाड़ी किस जिले में हैं - बीजपुर
35. 'प्राचीन छत्तीसगढ़' के लेखक कौन है - श्री प्यारेलाल गुप्त
36. छत्तीसगढ़ी मुहावरा "कथरी ओढ़े, घी खाय" का अर्थ है - संपन्नता छिपाना
37. मुरिया जनजाति का 'माओपाटा' नृत्य क्या है - शिकार नृत्य
38. निम्नलिखित में से कौन गोंड़ अनुसूचित जनजाति की उपजाति नहीं है - मुड़हा
39. शाहिद वीरनारायण किस अनुसूचित जनजाति के थे - बिंझवार
40. भुंजिया अनुसूचित जनजाति का "लाल बंगला" क्या है - रसोईघर
41. "कुडुख" बोली कौन बोलता है - उराव
42. "गोचा परब" किस जिले के अनुसूचित जनजाति मानते है - बस्तर
43. "भांड देउल" जैन मंदिर कहां है - आरंग
44. आनंद प्रभकुटी विहार में स्थित मुख्य प्रतिमा किसकी है - बुद्ध
45. 2014 का पं. सुंदरलाल शर्मा राज्य सम्मान किश प्रदान किया गया - तेजिंदर सिंह गगन
46. छत्तीसगढ़ का संगीत विश्वविद्यालय किसके नाम पर है - इनमे से कोई नहीं
उत्तर - खैरागढ़ के राजा की बेटी इंदिरा के नाम पर है।
47. राजमोहनी देवी मुख्यतः किस कार्य क्षेत्र से संबंधित थी - समाजसेवा
48. प्राचीन गंधेश्वर महादेव मंदिर कहां स्थित है - इनमे से कोई नही
उत्तर - महासमुंद जिले में है