8/09/2018

भारतीय डाक एवं तार(टेलीग्राम) सेवा का इतिहास


भारतीय डाक सेवा भारत सरकार द्वारा इंडिया पोस्ट या भारतीय डाक के नाम से काम करती है। इस सेवा ने भारत मे संचार के प्रसार में काफी योगदान दिया है। भारतीय डाक एवं तार सेवा से संबंधित ऐतिहासिक तथ्य निम्न है।
9 अक्टूबर, 1874 को स्विटजरलैंड के बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) की स्थानपना हुई थी। 1969 में जापान की राजधानी टोक्यो में हुए यूपीयू कांग्रेस में 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में घोषित किया गया था।

  1. 1766 : बंगाल के पहले गवर्नर क्लाइव द्वारा भारत में प्रथम डाक व्यवस्था स्थापित किया
  2.  1774 : वारेन हेस्टिंग्स ने कलकत्ता में प्रथम डाकघर स्थापित ( 31 मार्च ) किया  
  3. 1786 : मद्रास प्रधान डाकघर की स्थापना 
  4. 1793 : बम्बई प्रधान डाकघर की स्थापना 
  5. 1837 : तीनो प्रेसीडेन्सी को मिला कर एक अखिल भारतीय डाक सेवा बनाने के लिए अधिनियम लागू किया गया
  6. 1850 : 5 नवम्बर, कोलकाता और डायमंड हार्बर के बीच तार ( टेलीग्राम) सेवा प्रारम्भ
  7. 1852 : स्टैंप्स की शुरुआत हुई थी।
  8. 1854 : भारत में पोस्ट ऑफिस को प्रथम बार 1 अक्टूबर 1854 को राष्ट्रीय महत्व (सार्वजनिक) के पृथक रूप से डायरेक्टर जनरल के संयुक्त नियंत्रण के अर्न्तगत मान्यता मिली तथा सम्पूर्ण भारत मे वैध डाक टिकटो की सुरुवात की गई। सरकार द्वारा 1 अक्टूबर 2004 को डाक सेवा के 150 वर्ष के रूप में मनाया गया।
  9. नोट : भारतीय डाक की स्थापना 1 अप्रैल 1854 को मानी जाती है।
  10. 1854 : डाक और तार(सार्वजनिक किया गया) दो विभाग अस्तित्व में आए
  11. 1863 : रेल डाक सेवा आरम्भ की गयी 
  12. 1873 : नक्काशीदार लिफाफे की बिक्री प्रारंभ 
  13. 1876 : भारत पार्सल पोस्टल यूनियन में शामिल 
  14. 1877 : वीपीपी (VPP) और पार्सल सेवा आरम्भ 
  15. 1879 : पोस्टकार्ड आरम्भ किया गया 
  16. 1880 : मनीआर्डर सेवा प्रारंभ की गई 
  17. 1908 : भारत के 652 देशी राज्यों में से 635 राज्यों ने भारतीय डाक घर में शामिल होना स्वीकार किया
  18. 1911 : प्रथम एयरमेल सेवा इलाहाबाद से नैनी डाक से भेजी गई 
  19. 1914 : प्रथम विश्व युध्द की शुरूआत में डाक और तार विभागों को मिला दिया गया ।
  20. 1935 : इंडियन पोस्टल आर्डर प्रारंभ 
  21. 1949 : 1 जनवरी, भारत के नौ तारघरों– आगरा, इलाहाबाद, कानपुर, पटना, जबलपुर और वाराणसी आदि में हिंदी में तार सेवा की शुरुआत
  22. 1972 : 15 अगस्त, पिन कोड पद्धति प्रारंभ किया गया 
  23. 1984 : डाक जीवन बीमा का प्रारंभ 
  24. 1985 : पोस्ट और टेलिकॉम विभाग प्रथक किये गए 
  25. 1986 : स्पीड पोस्ट (EME) सेवा शुरू 
  26. 1990 : डाक विभाग मुंबई व चेन्नई में दो स्वचालित डाक प्रसंस्करण केंद्र स्थापित किये गए 
  27. 1995 : ग्रामीण डाक जीवन बीमा की शुरुआत 
  28. 1996 : मीडिया डाक सेवा का प्रारंभ 
  29. 1997 : बिजनेस पोस्ट सेवा को प्रारंभ किया गया 
  30. 1998 : उपग्रह डाक सेवा शुरू 
  31. 1999 : डाटा डाक व एक्सप्रेस डाक सेवा प्रारंभ 
  32. 2000 : ग्रीटिंग पोस्ट सेवा प्रारंभ 
  33. 2001 : इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रान्सफर सेवा (EFT) प्रारंभ
  34. 2002 : 3 जनवरी, इन्टरनेट आधारित ट्रैक एवं टेक्स सेवा की शुरुआत
  35. 2003 : 15 सितंबर, बिल मेल सेवा प्रारंभ  
  36. 2004 : 30 जनवरी, ई-पोस्ट सेवा की शुरुआत  
  37. 2004 : 10 अगस्त, लोजिस्टिक्स पोस्ट सेवा प्रारंभ की गई
  38. 2011 : श्रीनगर के डल झील में तैरता हुआ डाकघर आरंभ हुआ
  39. 2013 : 15 जुलाई, तार का सिस्टम खत्म हो गया
  40. वर्तमान में सम्पूर्ण भारत में 1,55,015 डाक आफिस कार्यरत है।