10/11/2019

नोबेल पुरस्कार 2019 - विजेताओं की सूची

अर्थशास्त्र का नोबेल
विजेता - भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी, उनकी पत्नी एस्थर डुफलो और माइकल क्रेमर।
कारण - वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए किए गए अपने कामों के लिए नोबेल से सम्मानित किया गया. अभिजीत बनर्जी ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है.

चिकित्सा का नोबेल
विजेता - विलियम जी केलिन, सर पीटर जे रैटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेन्जा।
कारण - इन्होंने शोध किया था कि कैसे सेल्स ऑक्सीजन को जलाते हैं ताकि शरीर को ऊर्जा मिल सके और नई कोशिकाओं को बनने में मदद मिले।

भौतिकी का नोबेल
विजेता - जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्यूलॉज।
कारण - कनाडियन-अमेरिकन वैज्ञानिक जेम्स पीबल्स को भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान में सैद्धांतिक खोज के लिए और स्विस वैज्ञानिक मिशेल मेयर तथा डिडिएर क्यूलॉज को संयुक्त रूप से एक्सोप्लैनेट की खोज के लिए पुरस्कृत किया गया।

रसायन का नोबेल
विजेता - जॉन बी- गुडएनफ, एम स्टैनली विटिंघम, और अकीरा योशिनो।
कारण - लीथियम आयन बैटरी विकसित करने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
विशेष - 97 साल की उम्र में जॉन बी. गुडइनफ, सबसे उम्रदराज नोबेल विजेता बने।

साहित्य का नोबेल
विजेता - पोलिश लेखक ओल्गा टोकार्चुक और ऑस्ट्रियाई उपन्यासकार पीटर हैंडका।
इनमें से ओल्गा टोकार्चुक को 2018 के लिए जबकि पीटर हैंडका को 2019 के लिए पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। 2018 साहित्य पुरस्कार की घोषणा पिछले साल साहित्य का नोबेल की घोषणा नहीं किए जाने के कारण की गई है।
टोकार्चुक को 2018 में "FLIGHTS" के लिए बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार भी दिया गया था।

शांति का नोबेल
विजेता - इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली
कारण - अली को अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के उनके प्रयासों, खासतौर से पड़ोसी मुल्क इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को हल करने को लेकर उनकी निर्णायक पहल की वजह से नोबेल शांति पुरस्कार के लिए उनका नाम चुना गया।

विशेष : यह पेज अभी अपडेट हो रहा है.....