7-Day Visitors

राजीव गांधी किसान न्याय योजना - छत्तीसगढ़



शुभारंभ - 21 मई 2020

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना ( Rajiv gandhi kisan nyay yojana ) की शुरुआत की गाई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को 5700 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को पहली किस्त के रूप में 19 लाख किसानों के खातों में 1500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया।

इस योजना के तहत 2019 से खरीफ की धान, मक्का और गन्ना जैसी फसलों पर किसानों को अधिकतम 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि दी जाएगी।

गन्ना फसल के लिए पेराई साल 2019-20 में सहकारी कारखाना द्वारा क्रय किए गए गन्ने की मात्रा के आधार पर FRP राशि 261 रुपये प्रति क्विंटल और प्रोत्साहन व सहायता राशि 93.75 रुपये प्रति क्विंटल अर्थात अधिकतम 355 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।

पंजीयन :
योजनांतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु निर्धारित समयावधि में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के पोर्टल https://rgkny.cg.nic.in में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा। 


न्याय योजना 2021–22

योजना अंतर्गत खरीफ मौसम में धान के साथ साथ 13 (कुल 14) इन फसलों को किया गया है शामिल

1. मक्का

2. सोयाबीन

3. मूंगफली

4. तिल

5. अरहर

6. मूंग

7. उड़द

8. कुल्थी

9. रामतिल

10. कोदो


और नया पुराने