3/19/2022

CRPF स्थापना दिवस


CRPF का गठन 27 जुलाई, 1939 को किया गया था, उस समय इसका नाम Crown Representative’s Police था। CRPF अधिनियम 28 दिसंबर, 1949 को पारित किया गया और CRPF का नाम Central Reserve Police Force रखा गया, इसके बाद 19 मार्च 1950 के दिन तत्कालीन गृहमंत्री सरदार पटेल ने CRPF को राष्ट्रपति कलर्स प्रदान किया और CRPF का वर्तमान नाम अस्तित्व में आया। यह युद्ध और शांति दोनों के दौरान राष्ट्र को दी गई असाधारण सेवा के सम्मान में किसी बल को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। 

यह भारत का सबसे बड़ा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल है। यह केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है। वी जी कानेतकर पहले महानिदेशक थे।


83वां स्थापना दिवस (19 मार्च, 2022)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 83वें स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए। यह पहला अवसर पर CRPF अपना स्थापना दिवस राष्ट्रीय राजधानी से बाहर मनाया गया। 

आयोजन स्थल :  मौलाना आजाद स्टेडियम, जम्मू।


स्थापना दिवस 27 जुलाई को क्यों नहीं मनाया जाता ?

वर्ष 2018 से CRPF का स्थापना दिवस 19 मार्च को मनाया जाता है क्यो की इस दी CRPF को राष्ट्रपति कलर्स प्रदान प्रदान किया गया था। इससे पहले वर्ष 2015 से 2018 तक 27 जुलाई को मनाया जाता था, क्यो की वर्ष 1939 में इसी तिथि को मध्य प्रदेश के नीमच में पहली बटालियन का गठन किया गया था। 1983 तक, सीआरपीएफ का स्थापना दिवस 31 अक्टूबर को सरदार पटेल के जन्मदिन पर आयोजित किया जाता था। 1984 में इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निधन के कारण जयंती समारोह की तिथि बदल दी गयी।