छत्तीसगढ़ राज्य अलंकार पुरस्कार 2022 को 33 क्षेत्रो में दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान में तीन नए पुरस्कार जोड़े गए हैं। यह पुरस्कार लोक कलाकार स्व. लक्ष्मण मस्तुरिया (लोकगीत) और स्व. खुमान साव (लोकगीत) तथा भगवान राम की माता कौशल्या (सर्वश्रेष्ठ रामायण मण्डली) को समर्पित होंगे।
छत्तीसगढ राज्य अलंकरण सम्मान 2022 के प्राप्तकर्ताओं की सूची :
- गुंडाधुर सम्मान : अमितेश मिश्रा (स्केटिंग) , पहली बार स्केटिंग में यह सम्मान दिया गया है।
- शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान : नारायण मरकाम को आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग का उत्थान के क्षेत्र के लिए।
- पं. लखनलाल मिश्र सम्मान : लक्ष्मी प्रसाद मिश्रा को अपराध अनुसंधान के क्षेत्र के लिए।
- यति यतनलाल सम्मान : मदन मोहन गौशाला खरसिया को अहिंसा एवं गौ रक्षा के लिए।
- मिनीमाता सम्मान : डॉ. श्रीमती मीरा शुक्ला को महिला उत्थान के लिए।
- गुरु घासीदास सम्मान : खेमचंद भारती को सामाजिक चेतना / दलित उत्थान के क्षेत्र के लिए।
- ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान : अशोक अग्रवाल को सहकारिता के क्षेत्र के लिए।
- हाजी हसन अली सम्मान : यूनुस खान को उर्दू भाषा की सेवा के लिए।
- पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान : सीताराम अग्रवाल को सामाजिक आर्थिक, शैक्षणिक के क्षेत्र के लिए।
- चक्रधर सम्मान : वेदमणि सिंह ठाकुर को संगीत एवं कला के लिए।
- दाऊ मंदराजी सम्मान : जयंती यादव और पंडित राम को संयुक्त रूप से लोककला / शिल्प के लिए।
- पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान : रामेश्वर वैष्णव को साहित्य / आंचलिक साहित्य के लिए दिया गया है।
- खूबचंद बघेल सम्मान : खेदू राम बंजारे को कृषि क्षेत्र के लिए।
- महाराजा अग्रसेन सम्मान : ईश्वर प्रसाद अग्रवाल को सामाजिक समरसता के क्षेत्र के लिए।
- दानवीर भामाशाह सम्मान : गंगोत्री वर्मा को दानशीलता, सौहाद्र एवं अनुकरणीय सहायता के लिए।
- श्रीमती बिलासाबाई केवटिन सम्मान : रूपचंद धीवर को मत्स्य पालन के लिए।
- संस्कृत भाषा सम्मान : बालकृष्ण तिवारी को संस्कृत भाषा की सेवा के लिए।
- डॉ. भंवरसिंह पोर्ते सम्मान : टुकेश्वर कंवर को आदिवासी सेवा के लिए।
- महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव सम्मान : एनटीपीसी सीपत एवं श्री पालूराम साहू को संयुक्त रूप से श्रम क्षेत्र के लिए।
- बिसाहू दास महंत पुरस्कार : श्री आनदं देवांगन, श्री पदमचरण देवांगन को संयुक्त रूप से 2020-21 और श्री राजन देवांगन, श्री कृष्ण कुमार देवांगन को संयुक्त रूप से 2021-22 में बुनकर क्षेत्र के लिए।
- राजराजेश्वरी करुणामाता हाथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कार : श्री नरसिंह देवांगन एवं श्री श्रीपति मेहेर देवांगन को संयुक्त रूप से बुनकर के क्षेत्र के लिए।
- देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार : द्वारिका बर्मन को प्रदर्शनकारी लोक कला के लिए।
- देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार (पंथी नृत्य) : मिपला दास बंजारे को लोक शैली पंथी नृत्य के लिए।
- किशोर साहू सम्मान : मनू नायक को हिन्दी / छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा, निर्माण के लिए।
- किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकार : पलास वासवानी को हिन्दी / छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के लिए।
- धन्वंतरि सम्मान : डॉ. मनोज चौकसे को आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा तथा शोध एवं अनुसंधान के लिए।
- बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान : डॉ. प्रिया राव एवं श्री विवेक सारस्वत को संयुक्त रूप से विधि क्षेत्र के लिए।
- छत्तीसगढ़ प्रवासी भारतीय सम्मान : गणेश कर को देश के बाहर सामाजिक कल्याण, मानव संसाधन विकास, कला, साहित्य अथवा आर्थिक योगदान के लिए।
- लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार : जीवन यदु को साहित्य/आंचलिक साहित्य के क्षेत्र के लिए।
- चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता सम्मान : श्री धनंजय वर्मा को प्रिंट मीडिया एवं श्री अमितेष पाण्डेय और डॉ. वैभव शिव पाण्डेर को संयुक्त रूप से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए।
- मधुखेर स्मृति पत्रकारिता सम्मान : डॉ. के. एन. किशोर को अंग्रेजी पत्रकारिता के लिए।
- माधवराव सप्रे सम्मान : श्री सुदीप ठाकुर को रचनात्मकता लेखन और हिन्दी भाषा के लिए।