10/14/2022

गूगल पर छत्तीसगढ़ के बारे पूछे जाने वाले प्रमुख सवाल और उनके जवाब



इस पोस्ट में उन प्रश्नों को जोड़ा गया है जिंन्हे गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है। इस पोस्ट में उन प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास किया गया है।


सवाल : छत्तीसगढ़ में कितने जिले है ?

जवाब : सितंबर 2022 तक छत्तीसगढ़ में 31 जिले है।


सवाल : छत्तीसगढ़ की स्थापना कब हुई थी?

जवाब : छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना 1 नवंबर, 2000 को हुआ।


सवाल : छत्तीसगढ़ का प्राचीन नाम क्या है ?

जवाब : दक्षिण कोशल, पौराणिक काल में "कोशल" प्रदेश था जो "उत्तर कोशल" और "दक्षिण कोशल" नाम से दो भागों में विभक्त हो गया था। वर्तमान का छत्तीसगढ़ "दक्षिण कोशल" था।


सवाल : छत्तीसगढ़ का राज्य गीत किसने लिखा है?

जवाब : छत्तीसगढ़ का राज्य गीत डॉ नरेंद्र देव वर्मा ने लिखा है।


सवाल : छत्तीसगढ़ का राज्य गीत कौन सा है?

जवाब : "अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार" यह राज्य का राज्य गीत है।


सवाल : छत्तीसगढ़ की राजकीय भाषा क्या है?

जवाब : छत्तीसगढ़ का राजकीय भाषा "छत्तीसगढ़ी" है।


सवाल : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले कितने है?

जवाब : 14 जिले नक्सल प्रभावित है।


सवाल : छत्तीसगढ़ की प्रमुख जनजातियां कौन कौन सी है ?

जवाब : गोंड़, उरांव, हल्बा प्रमुख जनजाति है।


सवाल : छत्तीसगढ़ के प्रमुख फसलों के नाम ?

जवाब : धान, मक्का, गेहूं और अरहर प्रमुख फसले है।


सवाल : छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन सा है ?

जवाब : सबसे ऊंचा जलप्रपात तीरथगढ़ को माना जाता है। पिछले कुछ वर्षों में नम्बि और मकरभंजा जैसे जलप्रपात भी सामने आए है।