5/05/2023

उपच्छाया चंद्रग्रहण क्या है? इसकी परिभाषा Penumbral Lunar Eclipse


उपच्छाया चंद्रग्रहण एक अनूठी खगोलीय घटना है। यह भी एक चंद्रग्रहण ही है, परंतु यह सामान्य चंद्रग्रहण से थोड़ा अलग है। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आती है और ये तीनों ग्रह एक सीधी लाइन आ जाते हैं, तब चंद्र ग्रहण होता है। जब ये तीनों ग्रह एक सीधी लाइन में हों, लेकिन पृथ्वी की सीधी छाया चंद्र पर न पड़े तो उपच्छाया चंद्र ग्रहण की घटना होती है।

अन्य प्रकार के ग्रहणों के विपरीत, उपच्छाया चंद्र ग्रहण सूक्ष्म एक सूक्ष्म घटना हैं जिस वहज से इसका निरीक्षण करना थोड़ा कठिन होता है। इस प्रकार का ग्रहण अन्य प्रकार के चंद्र ग्रहणों की तरह नहीं होता है और अक्सर इसे नियमित पूर्णिमा मान लिया जाता है।


तो उपच्छाया चंद्रग्रहण कैसे होता है ?

सूर्य किरण की वजह से बनने वाली पृथ्वी की छाया छेत्र को दो भागों में बांटा गया है, उपच्छाया (Penumbra) और आंतरिक छाया (Umbra)। प्रत्येक चंद्र ग्रहण पृथ्वी की छाया का बाहरी भाग, उपच्छाया चरण के साथ शुरू और समाप्त होता है। यह वह जगह है जहां चंद्रमा प्रकाश से होकर गुजरता है।


उपच्छाया से होते हुए चंद्रमा पृथ्वी के अंधेरे, आंतरिक छाया अम्ब्रासे गुजरता है, जिससे आंशिक या पूर्ण चंद्र ग्रहण का निर्माण करता है। लेकिन कभी-कभी, चंद्रमा उम्ब्रा तक नहीं पहुंचता है, और चंद्रग्रहण उपच्छाया छेत्र में ही समाप्त हो जाती है। इन घटनाओं को उपच्छाया (Penumbra)  ग्रहण कहा जाता है।