10/03/2023

नोबेल पुरस्कार 2023 - विजेताओं को सूची (Nobel Prize Winners)


नोबेल पुरस्कारों (Nobel Prize) की स्थापना अल्फ्रेड नोबेल (Alfred Nobel) के वसीयतनामे के अनुसार वर्ष 1895 में की गाई थी। प्रथम नोबेल पुरस्कार का वितरण वर्ष 1901 में किया गया था। वर्तमान में यह पुरस्कार 6 क्षेत्रों, शांति, साहित्य, भौतिकी, केमिस्ट्री, मेडिसिन और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया जाता है।

स्वीडन के सेंट्रल बैंक Sveriges Riksbank ने वर्ष 1968 में इकनॉमिक साइंसेज में प्राइज की स्थापना की गयी थी। बैंक ने अपनी 300वीं सालगिरह के मौके पर इस प्राइज का ऐलान किया था। प्रथम इकनॉमिक साइंसेज का नोबेल वर्ष 1969 में दिया गया। 

इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार विजेताओं को 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन ($986,000/ करीब 8 करोड़ रुपये) पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।


पुरस्कार एवं विजेताओं की सूची :


चिकित्सा :

अमेरिकी वैज्ञानिक कैटलिन कारिको (Caitlin Carico) और डू वीजमैन (Dou Weisman) को मैसेंजर राइबोन्यूक्लिक एसिड (mRNA) के न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों के संबंध में किये गए खोजों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इस खोज की वजह से कोरोनावायरस यानी सीओवीआईडी-19 के खिलाफ प्रभावी mRNA टीकों के विकास में मदद मिली है।


भौतिक :

अमेरिकी वैज्ञानिक पियरे एगोस्टिनी (Pierre Agostini), जर्मनी के फेरेंक क्रूज़ (Ferenc Krausz) और स्‍वीडन की ऐनी एल'हुइलियर (L' Huillier) को प्रकाश के एटोसेकंड पल्‍स के अनूठे प्रयोगों के लिए प्रदान किया गया है। यह प्रयोग परमाणु और अणुओं में इलेक्ट्रॉनों की गति के संबंध में अत्‍याधुनिक उपकरण बनाने में मददगार होगा।


साहित्य :

नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे (Jon Fosse) को साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है।


रसायन : 

U.S.A के मौंगी जी. बावेंडी (Moungi G. Bawendi), लुईस ई. ब्रूस (Louis E. Brus) और एलेक्सी आई. एकिमोव (Alexei I. Ekimov) को क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए रसायन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। इन नैनोकणों का इलेक्ट्रॉनिक्स, उन्नत सर्जरी और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में व्यापक अनुप्रयोग है।


Updating .....