10/14/2017

अखिल भारतीय सेवा - संघ लोकसेवा आयोग Akhil Bhartiy Seva - Lokseva Ayog

भारत मे लोक सेवा आयोग की स्थापना "भारत सरकार अधिनियम 1919" के आधार पर 1926 मे की गई थी। 1935 मे इसका नाम बदल कर लोक सेवा आयोग किया गया। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 320 में लोक सेवा आयोग के कार्य का उल्लेख है। भारत मे "सिविल सर्विस" परीक्षाओ की सुरुवात 1922 मे हुई।

लोक सेवाओ का वर्गीकरण:
भारत मे तीन प्रकार के लोक सेवाएं होते है। अखिल भारतीय सेवाएं, केंद्रीय सेवाएं और राज्य सेवाएं।
ब्रिटिश ढांचे के आधार पर 1951 को भारत मे अखिल भारतीय सेवा अधिनियम लाया गया। इसमे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) तथा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की सुरुवात किया गया। 1963 मे इस अधिनियम में तीन और सेवाएं जोड़ी गई : भारतीय वन सेवा (IFS), भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) और भारतीय स्वारथ्य सेवा (IMHS)।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 312 के तहत राज्य सभा अखिल भारतीय सेवा का सृजन कर सकती है।