5/05/2018

राजस्थान में लड़े गए प्रमुख युद्ध - Battles in Rajsthan



1. तराइन का प्रथम युद्ध (The First Battle of Tarain) 1191 ई.
किसके बीच : मोहम्मद गोरी व पृथ्वीराज चौहान के बीच युद्ध हुआ जिसमें पृथ्वीराज चौहान की विजय हुई।
2. तराइन का द्वितीय युद्ध (Second Battle of Tarain) 1192 ई.
किसके बीच : मोहम्मद गोरी व पृथ्वीराज चौहान के बीच युद्ध हुआ जिसमें मोहम्मद गौरी की विजय हुई।
3. रणथम्भौर का युद्ध (Battle of Ranthambore) 1301 ई.
किसके बीच : हम्मीर चौहान और अलाउद्दीन खिलजी के बीच युद्ध हुआ जिसमें अलाउद्दीन खिलजी की विजय हुई।
4. चित्तौड़ का युद्ध (Battle of Chittor) 1303 ई.
किसके बीच : रतन सिंह व अलाउद्दीन खिलजी के बीच युद्ध हुआ जिसमें अलाउद्दीन खिलजी की विजय हुई।
5. सारंगपुर का युद्ध (Battle of Sarangpur) 1437 ई.
किसके बीच : महाराणा कुम्भा व महमूद खिलजी के बीच युद्ध हुआ जिसमें महाराणा कुम्भा ​की विजय हुई।
6. गागरोन का युद्ध (Battle of Gagron) 1518 ई.
किसके बीच : राणा सांगा व महमूद खिलजी II के बीच युद्ध हुआ जिसमें राणा सांगा की विजय हुई।
7. खातोली का युद्ध (Battle of Khatoli) 1519 ई.
किसके बीच : राणा सांगा व इब्राहिम लोदी के बीच युद्ध हुआ जिसमें राणा सांगा की विजय हुई।
8. खानवा का युद्ध (Battle of Khanwa) 1527 ई.
किसके बीच : बाबर व राणा सांगा के बीच युद्ध हुआ​ जिसमें बाबर की विजय हुई।
9. सामेल (जौतारण) का युद्ध (Battle of Sammel) 1544 ई.
किसके बीच : मालदेव तथा शेरशाह सूरी के बीच युद्ध हुआ जिसमें शेरशाह सूरी की विजय हुई।
10. हरमाड़ा का युद्ध (Battle of Harmada) 25 जनवरी, 1557
किसके बीच : हाजी खाँ और राणा उदय सिंह के बीच युद्ध हुआ जिसमें हाजी खाँ की विजय हुई।
11. हल्दी घाटी का युद्ध (Battle of Haldighati) 21 जून, 1576 ई.
किसके बीच : अकबर और महाराणा प्रताप के बीच युद्ध हुआ जिसमें अकबर की विजय हुई।
12. दौराई का युद्ध (अजमेर के निकट) (Battle of Dorayi) 14 मार्च, 1659
किसके बीच : औरंगजेब व दाराशिकोह के बीच युद्ध हुआ जिसमें औरंगजेब की विजय हुई।
13. मानपुर का युद्ध (Battle of Manpur) 3 मार्च, 1748
किसके बीच : ईश्वर सिंह व अहमदशाह अब्दाली के बीच युद्ध हुआ जिसमें ईश्वर सिंह की विजय हुई।
14. बगरु का युद्ध (Battle of Bagru) मार्च 1748
किसके बीच : ईश्वर सिंह व माधोसिंह के बीच युद्ध हुआ जिसमें माधोसिंह की विजय हुई।
15. पीपाड़ का युद्ध (Battle of Pipad) 24 अप्रैल, 1750
किसके बीच : बख्तसिंह व रामसिंह के बीच युद्ध हुआ जिसमें रामसिंह की विजय हुई।
16. कामा का युद्ध (Battle of Kama) 27 फरवरी, 1768
किसके बीच : माधोसिंह व जवाहरसिंह के बीच युद्ध हुआ जिसमें माधोसिंह की विजय हुई।