8/20/2018

Asian Games 2018 - पदक तालिका

18 वे एशियाई खेल को जकार्ता पालेमबांग 2018 के नाम से भी जाना जाता हैं। सम्पूर्ण एशिया की सबसे बड़ी बहु खेल प्रतियोगिता है, जिसमे 45 देशों के खिलादियो ने भाग लिया। खेल का आयोजन 18 अगस्त से 2 सितम्बर 2018 के मध्य इण्डोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग शहरों में किया जायेगा। उद्घाटन व समापन समारोह जकार्ता के गेलोरा बुंग करोना स्टेडियम में आयोजित होंगे। महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को समापन समारोह के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया।

ऐसा पहली बार है जब एशियाई खेल दो नगरों जकार्ता ( जकार्ता में 1962 एशियाई खेलों का आयोजन हो चुका है) तथा दक्षिण सुमात्रा प्रान्त की राजधानी पालेमबांग में आयोजित हुआ।


पदक तालिका (01-09-2018,  10:00 PM )

क्रमदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल पदक
8भारत15243069
प्रथम : चीन
द्वितीय : जापान

एशियन गेम्स -2018 में स्वर्ण पदक विजेताओं के नाम
  1. बजरंग पूनिया - रेसलिंग पुरुष फ्रीस्टाइल 
  2. विनेश फोगाट - रेसलिंग महिला फ्रीस्टाइल      
  3. सौरभ चौधरी - निशानेबाजी 10 मीटर एयर  पिस्टल  
  4. राही सर्नोबत - निशानेबाजी 25 मीटर एयर पिस्टल
  5. सवर्ण सिंह+दत्तु भोकनल+ओम प्रकाश+सुखमीत सिंह - नौकायन पुरुष क्वाडरपल स्क्ल्स
  6. रोहन बोपन्ना+दिविज शरण - लॉन टेनिस पुरुष डबल्स 
  7. तेजिंदरपाल सिंह तूर - एथलेटिक्स पुरुष शॉट पुट
  8. नीरज चोपड़ा - एथलेटिक्स जेवलिन थ्रो 
  9. मंजीत सिंह - एथलेटिक्स पुरुष 800 मीटर
  10. अरपिंदर सिंह - एथलेटिक्स पुरुष ट्रिपल जंप 
  11. स्वप्ना बर्मन - एथलेटिक्स महिलाओं की हेप्टाथलोन      जिनसन जॉनसन - एथलेटिक्स पुरुष 1500 मीटर 
  12. एमआर पूवम्मा+सरिताबेन गायकवाड़+हिमा दास+विस्मया - एथलेटिक्स  महिला 4x400 मीटर रिले 
  13. अमित पंघल - मुक्केबाजी पुरुष फ्लाई लाइटवेट 49 किग्रा वर्ग 
  14. प्रणब बर्धन+शिबनाथ सरकार - ब्रिज पुरुष युगल


विशेष :
  • Asian Games 2018 का पहला गोल्ड:- बजरंग पूनिया ने 18वें एशियाई खेलों में 65 किलोग्राम वर्ग में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।
  • विनेश फोगाट एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने 50 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में जापान की इरी युकी को 6-2 से हराया। इसके पहले भारत की ओर से गीतिका जाखड़ ने 2006 दोहा एशियाड में रजत पदक जीता था। गीतिका ने 2014 इंचियोन एशियाड में कांस्य पदक जीता था। विनेश एशियाई खेलों में 2 पदक जीतने वाली दूसरी महिला पहलवान हैं। उनसे पहले गीतिका जाखड़ एशियाई खेलों में 2 पदक जीत चुकी हैं।
  • महिला कबड्डी के फाइनल मुकाबले में ईरान ने भारत को 27-24 से हरा दिया। भारतीय महिला एवं पुरूष टीम पहली बार स्वर्ण पदक जीतने में नाकाम रही हैं।
  • नीरज चोपड़ा ने 88.06 मीटर के नए राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ भाला फेंक का स्वर्ण पदक जीता। वह एशियाई खेलों में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।