12/15/2018

पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टर्बन्स

पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टर्बन्स (Western Disturbance) भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी क्षेत्रो में सर्दियों के मौसम में भूमध्य सागर, अन्ध महासागर और कैस्पियन सागर से नमी लाकर उसे अचानक वर्षा और बर्फ़ के रूप में उत्तर भारत, पाकिस्तान व नेपाल पर गिरा देता है। ये वायुमंडल की ऊँची तहों बहता है। ये तूफान रबी की फ़सल के लिये, विशेषकर गेंहू के लिये लाभदायक होते हैं।

मानसून और पश्चिमी विक्षोभ में अंतर
मानसून की बारिशों में गिरने वाला जल दक्षिण से हिन्द महासागर से आता है और इसका प्रवाह वायुमंडल की निचली तहों में होता है। मानसून की बारिश ख़रीफ़ की फ़सल के लिये लाभदायक होता है, जिसमें चावल जैसे अन्न शामिल हैं।