12/17/2018

जलवायु क्या है ?

जलवायु किसी स्थान के वातावरण की दशा को व्यक्त करने के लिये प्रयोग होता है। यह किसी क्षेत्र की एक स्थायी दशा है। यह शब्द मौसम के काफी करीब है।

जलवायु और मौसम में अन्तर
जलवायु बड़े भूखंडो के लिये बड़े कालखंड के लिये ही प्रयुक्त होता है जबकि मौसम अपेक्षाकृत छोटे कालखंड के लिये छोटे स्थान के लिये प्रयुक्त होता है। मौसम एक छणिक घटना है। मौसम दैनिक तापमान और वर्षा गतिविधि को संदर्भित करता है जबकि जलवायु शब्द का प्रयोग लम्बी समयावधि में औसत वायुमंडलीय स्थितियों के लिए होता है।

प्रमुख जलवायु क्षेत्र
विषुवतीय जलवायु
मानसूनी जलवायु
उष्ण मरुस्थली जलवायु
उपोष्ण तृणभूमि जलवायु
भूमध्यसागरीय जलवायु
शीत मरुस्थलीय जलवायु
टुण्ड्रा जलवायु