4/13/2021

भारत का सामान्य परिचय – An Introduction to Bharat



भारत दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। भारत भौगोलिक दृष्टि से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है, जबकि जनसंख्या के दृष्टिकोण से चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश है। 

स्थिति:

भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर में हिमालय पर्वत तथा दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है। दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में अरब सागर हैं।


अर्थव्यवस्था :

भारत की अर्थव्यवस्था को मध्यम आय विकासशील बाजार अर्थव्यवस्था के रूप में जाना जाता है। भारत नॉमिनल जीडीपी की दृष्टि से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और क्रय शक्ति समता (पीपीपी) की दृष्टि से तीसरा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 


इतिहास:

भारत का इतिहास कई हजार वर्ष पुराना माना जाता है। सिंधु घाटी सभ्यता दक्षिण एशिया में पहली शहरी संस्कृति, जो अब पाकिस्तान और पश्चिमी भारत में 2500-1900 ई.पू. के दौरान थी। अशोक (ई.पू. 265-241) एक महत्वपूर्ण राजा था जिसका साम्राज्य अफगानिस्तान से मणिपुर तक और तक्षशिला से कर्नाटक तक फैल गया था। ईसा पूर्व 7वीं और शुरूआती 6वीं शताब्दि सदी में जैन और बौद्ध धर्म सम्प्रदाय लोकप्रिय हुए। आठवीं सदी में सिन्ध पर अरबों का अधिकार हो गया। यह इस्लाम का प्रवेश माना जाता है। 

भारत में 20 वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेजी शासन से स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये संघर्ष चला। इस संघर्ष के परिणामस्वरूप 15 अगस्त, 1947 ई को सफल हुआ और 26 जनवरी, 1950 ई को भारत एक गणराज्य बना।


यह पेज अपडेट हो रहा है......