7/28/2022

राष्ट्रमंडल खेल 2022 संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य Commonwealth Games 2022

 


राष्ट्रमंडल खेलों को "Commonwealth Games" या "Friendly Games" भी कहा जाता है, जिसमें राष्ट्रमंडल देशों के एथलीट शामिल होते हैं। इसे वर्ष 1930 से आयोजित किया जा रहा है। वर्ष 1930 से 1950 के बीच इसे "British Empire Games", 1954 से 1966 के बीच इसे "British Empire and Commonwealth Games" और वर्ष 1970 से 1974 के बीच "British Commonwealth Games" के रूप में जाना जाता था। प्रत्येक राष्ट्रमंडल खेल अपने आप में एक विशेषता रखता है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 भी अपने आप में विशेष है, इससे संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य निम्न है :

  1. राष्ट्रमंडल खेलों का यह 22वां संस्करण है। यह 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित होने वाला है। और उद्घाटन अलेक्जेंडर स्टेडियम में।
  2. राष्ट्रमंडल खेल कुल 15 स्थान पर आयोजित किए जाएंगे, इनमें से 14 स्थान वेस्ट मिडलैंड्स में हैं।
  3. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 283 अलग-अलग मेडल इवेंट शामिल हैं। इस साल 72 टीमें शामिल है।
  4. पहली बार महिला टी-20 किक्रेट को राष्ट्रमंडल खेलो में शामिल किया गया है। 
  5. पुरुषों की प्रतियोगिता में रवांडा, दक्षिण अफ्रीका और मालदीव राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार खेलेंगे।
  6. सोलोमन आइसलैंड की महिला टीम पहली बार राष्ट्रमंडल खेल के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हिस्सा बनेगी।
  7. पहली बार ऐसे किसी आयोजनों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक स्वर्ण पदक मिलेंगे। महिलाओं को 136 स्वर्ण पदक, जबकि पुरुषों को 134 स्वर्ण पदक मिलेंगे।
  8. राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आधिकारिक शुभंकर 'पेरी द बुल' है, जिसे दस साल की लड़की ने डिजाइन किया है।
  9. भारत के 213 खिलाड़ीयो ने हिस्सा लिया है। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु उद्घाटन समारोह के लिए ध्वजवाहक है।