8/29/2022

भारत की पहली मस्जिद कौन सी है? और कहां बनी थी? india's first mosque

केरल के त्रिशूर जिले के कोडुंगल्लूर में भारत की पहली मस्जिद स्थित है, इसे चेरामन जुमा मस्जिद (Cheraman Juma Masjid) के नाम से जाना जाता है। इसका निर्माण वर्ष 629 में हुआ था, यह भारत की पहली और दुनिया की दूसरी मस्जिद है जहाँ जुमा की नमाज़ शुरू हुई थी। 


चेरामन जुमा मस्जिद का निर्माण किसने करवाया ?

मान्यता है कि चेरामन जुमा मस्जिद का निर्माण वर्ष 624 में कोडुंगल्लूर में चेरा वंश के शासक (चेरामन पेरुमल) के आदेश से की गई थी, जो मक्का चले गए और पैगंबर मुहम्मद के जीवनकाल में ही इस्लाम में परिवर्तित हो गए। इस्लाम स्वीकारने के बाद मुहम्मद ने उसे ताजुद्दीन या थजुद्दीन या थिया-अज-अदन नाम दिया, जिसका अर्थ है "विश्वास का ताज"।


मूल मस्जिद को किसने तोड़ा ?

वर्ष 1504 में पुर्तगाली लोपो सोरेस डी अल्बर्गरिया ने जब कोडुंगल्लूर के बंदरगाह पर हमला किया तो मूल मस्जिद को तोड़ दिया था। पुरानी इमारत का निर्माण वर्ष 1504 अल्गाबेरिया हमले के कुछ समय बाद 16वीं और 17वीं शताब्दी के मध्य किया गया था। इस मस्जिद के आधुनिक गलियारे और हॉल का निर्माण वर्ष 1984 में किया गया था।