8/24/2022

समरेंद्र कुमार मित्रा - पहले भारतीय कंप्यूटर के निर्माता : Samarendra Kumar Mitra - Designed and developed India's first indigenous computer



समरेंद्र कुमार मित्रा (Samarendra Kumar Mitra) एक भारतीय वैज्ञानिक और गणितज्ञ थे। उन्होंने 1953-54 में भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI), कोलकाता में भारत का पहला कंप्यूटर (एक इलेक्ट्रॉनिक एनालॉग कंप्यूटर) डिजाइन, विकसित और निर्मित किया था।

शिक्षा एवं जीवन :

समरेंद्र कुमार मित्रा का जन्म 14 मार्च, 1916 को ब्रिटिश भारत के कोलकाता में हुआ था। वर्ष 1935 में, उन्होंने रसायन विज्ञान में ऑनर्स के साथ स्नातक किया। वर्ष 1937 में, उन्होंने रसायन विज्ञान में मास्टर (M.Sc.) और वर्ष 1940 में राजाबाजार साइंस कॉलेज, कलकत्ता विश्वविद्यालय से अनुप्रयुक्त गणित में मास्टर (M.Sc.) पूरा किया। इसके बाद उन्होंने प्रोफेसर मेघनाथ साह के साथ उन्होंने भौतिक में पी.एच.डी. भी की। इन्होंने ISI, कलकत्ता में कम्प्यूटिंग मशीन और इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन की स्थापना की थी।


कंप्यूटर का विकास : 

वर्ष 1953-54 में, भारत का पहला स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक एनालॉग कंप्यूटर (First electronic analogue computer) समरेंद्र कुमार मित्रा द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया था। यह कंप्यूटर 10 चर और संबंधित समस्याओं के साथ रैखिक समीकरणों को हल करने में सक्षम था। इस कंप्यूटर को इलेक्ट्रॉनिक्स प्रयोगशाला में आशीष कुमार मैती के मार्गदर्शन में बनाया गया था।

वर्ष 1963 में समरेंद्र कुमार मित्रा के नेतृत्व में ISI, कलकत्ता ने जादवपुर विश्वविद्यालय (JU), के साथ मिल कर भारत की पहली दूसरी पीढ़ी के स्वदेशी डिजिटल कंप्यूटर का डिजाइन और विकास कार्य प्रारंभ किया। उन्होंने एक सामान्य उद्देश्य हाई स्पीड इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर का डिजाइन, विकास और निर्माण किया, जिसका नाम ISIJU कंप्यूटर (भारतीय सांख्यिकी संस्थान - जादवपुर विश्वविद्यालय कंप्यूटर) रखा गया था। मित्रा के नेतृत्व में, भारत की पहली दूसरी पीढ़ी के स्वदेशी डिजिटल कंप्यूटर का उत्पादन वर्ष 1964 में सुरु हुआ।


मृत्यु :

सुरेंद्र कुमार मित्रा की मृत्यु 26 सितंबर, 1998 को 82 वर्ष की उम्र में कोलकाता में हुई।


Computer Full Course - Free


अन्य लेख

भारतीय कंप्यूटर का इतिहास