10/12/2022

नोबेल पुरस्कार 2022 के विजेताओं की सूची - Nobel Prize List


प्रतिष्ठित अंतराष्ट्रीय पुरस्कार नोबेल के विजेताओं की घोषणा 3 अक्टूबर, 2022 से 10 अक्टूबर 2011 के मध्य की गई। नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की वर्ष 1895 की वसीयत के अनुसार 5 अलग-अलग पुरस्कार हैं, परंतु वर्तमान में नोबेल पुरस्कार 6 क्षेत्रो  शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में प्रदान की जाती है। इसमें से साहित्य का नोबेल दी स्वीडिश एकेडमी के द्वारा प्रदान की जाती है। इसकी भी अपनी नोबेल कमिटी फॉर लिटरेचर है।


विजेजाओं की सूची

फिजियोलॉजी और मेडिसिन :

स्वीडिश आनुवंशिकीविद्प्रो फेसर स्वंते पाबो (Svante Pääbo) को प्रदान किया गया। इन्होने विलुप्त होमिनी और मानव विकास में जीनोम सम्बंधित खोज की है तथा निएंडरथल के जीनोम की सिक्वेंसिंग की है।


रसायन विज्ञान :

कैरोलिन बर्टोज़ी, मोर्टन मेल्डल और बैरी शार्पलेस को प्रदान किया गया। इन्हें क्लिक केमिस्ट्री और बायो-ऑर्थोगोनल केमिस्ट्री विकास के लिए पुरष्कृत किया गया।


भौतिक विज्ञान :

एलेन आसपेक्ट, जॉन क्लॉसर और एंटन जिलिंगर को प्रदान किया गया। इनके द्वारा प्रयोग किये गए क्वांटम यांत्रिकी के वजह से, कंप्यूटिंग और क्रिप्टोग्राफी में तेजी से विकसित नए एप्लिकेशन के लिए आधार तैयार किया है।


साहित्य :

फ्रांसीसी साहित्यकार एनी एरनॉक्स (Annie Ernaux) को प्रदान किया गया। इनके द्वारा लिखित प्रमुख लेख निम्न है जर्नल डू डेहोर्स (1993), एक्सटीरियर्स (1996), या ला वी एक्सटीरियर (1993-1999), थिंग्स सीन (2010) आदि।


शांति :

एलेस बियालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल (रूस) और मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज (यूक्रेन) को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।


अर्थशास्त्र :

बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविगो को प्रदान किया गया। उन्हें बैंक और फाइनेंशियल क्राइसिस पर रिसर्च के लिए पुरष्कृत किया गया।