10/06/2022

अब तक 5 व्यक्तियों ( वैज्ञानिक ) ने 2 बार नोबेल प्राइज जीत है। - five scientists and organizations who won two Nobel prizes


नोबेल एक एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जो किसी व्यक्ति या संगठन के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। किसी व्यक्ति के लिए अपने सम्पूर्ण जीवनकाल में एक बार नोबेल मिलना ही बहुत बड़ी उपलब्धि है, परंतु ऐसे भी विद्वान है जिन्होंने इसे दो बार हासिल किया है। इस पोस्ट में हम ऐसे ही विद्वानों और संगठनों के बारे में बात करेंगे जिंन्हे एक से अधिक बार नोबेल पुरस्कार से संम्मानित किया गया।


मैरी क्यूरी (1903, 1911) :

मेरी क्यूरी पहली महिला थी जिंन्हे नोबेल पुरस्कार से संम्मानित किया गया था। वर्ष 1903 में, उन्हें अपने पति पियरे क्यूरी और फ्रांसीसी भौतिक विज्ञानी एंटोनी हेनरी बेकरेल के साथ भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

दूसरा नोबेल वर्ष 1911 में, रेडियोधर्मिता पर उनके काम के लिए, रसायन विज्ञान के क्षेत्र में सम्मानित किया गया था।


लिनुस पॉलिंग (1954, 1962) :

एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्हें दो नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। और ये दोनों पुरस्कार उन्होंने किसी के साथ साझा नहीं किया।

रसायन विज्ञान में वर्ष 1954 का नोबेल पुरस्कार और वर्ष 1962 का नोबेल शांति पुरस्कार।


जॉन बार्डीन (1956, 1972)

इन्हें दो बार भौतिकी के क्षेत्र में में नोबेल पुरस्कार साझा किया।

वर्ष1956 में, उन्होंने और बेल लैब्स के दो सहयोगियों, विलियम शॉक्ले और वाल्टर ब्रेटन ने ट्रांजिस्टर का आविष्कार करने के लिए जीत हासिल की, इस खोज ने इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में क्रांति ला दी।

वर्ष 1972 में, उन्होंने अमेरिकी भौतिकविदों लियोन कूपर और जॉन रॉबर्ट श्राइफ़र के साथ सुपरकंडक्टिविटी के बीएससी-सिद्धांत को विकसित करने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


फ्रेडरिक सेंगर (1958, 1980)

ब्रिटिश बायोकेमिस्ट फ्रेडरिक सेंगर दो बार रसायन शास्त्र का नोबेल जीतने वाले एकमात्र व्यक्ति थे। उन्हें जीनोमिक्स के जनक के रूप में जाना जाता है।

वर्ष 1958 में प्रोटीन की संरचना पर अपने काम के लिए पुरस्कृत किया गया। वर्ष 1980 में संयुक्त राज्य अमेरिका के पॉल बर्ग और वाल्टर गिल्बर्ट के साथ डीएनए अनुक्रमण में अग्रणी विकास के लिए पुरस्कृत किया गया।


आईसीआरसी (ICRC) और यूएनएचसीआर (UNHCR) :

The International Committee of the Red Cross (ICRC) और United Nations High Commissioner for Refugees (UNHCR) दो ऐसे संगठन है जिंन्हे के बार नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

रेड क्रॉस को वर्ष 1917, 1944 और 1963 में और शरणार्थियों के लिए किये गए कार्यो की वजह से UNHCR को वर्ष 1954 और 1981 में  नोबेल पुरस्कार दिया गया।