10/08/2022

भारतीय वायुसेना ( Air Force ) संबंधित 10 महत्वपूर्ण तथ्य



भारतीय वायु सेना भारतीय सेना का एक महत्वपूर्ण भाग है जिसने आजादी से पहले और बाद के युद्धों में अपना लोहा मनवाया है। वर्तमान में भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है। भारतीय वायुसेना का एक गौरवान्वित इतिहास रहा है, और इस इतिहास से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य है जो निम्न है :
  1. भारतीय वायु सेना का धेय वाक्य नभः स्पृशं दीप्तम् है, जिसका इंग्लिश. "Touch the sky with Glory" है।
  2. 1 अप्रैल 1933 को, IAF ने अपना पहला स्क्वाड्रन, चार वेस्टलैंड वापिती बाइप्लेन और पांच भारतीय पायलटों के साथ कमीशन किया गया।
  3. 8 अक्टूबर 1932 को ब्रिटिश साम्राज्य की एक सहायक वायु सेना के रूप में भारत में वायु सेना स्थापित किया गया था।
  4. भारतीय वायुसेना के नाम के सामने वर्ष 1945 में "रॉयल" शब्द लगा दिया गया।
  5. 1947 में भारत को यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता मिली, रॉयल इंडियन एयर फ़ोर्स नाम रखा गया और डोमिनियन ऑफ़ इंडिया के नाम पर रखा गया।
  6. वर्ष 1947 में स्वतंत्रता के बाद एयर मार्शल सर थॉमस एल्महर्स्ट (Air Marshal Sir Thomas Elmhirst ) वायु सेना प्रमुख बनाया गया था। वे आजाद भारत के पहले वायुसेना प्रमुख थे।
  7. 1950 में भारत सरकार के द्वारा वायु सेना के नाम से "रॉयल" शब्द को हटा दिया।
  8. भारतीय वायुसेना का वर्तमान ध्वज वर्ष 1950 में अपनाया गया था।
  9. 1 अप्रैल 1954 वायु सेना के संस्थापक सदस्यों में से एक, एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी ने स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय वायु सेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला।
  10. 26 जनवरी 2002 को, सिंह भारतीय वायुसेना के पहले और अब तक केवल पांच सितारा रैंक के अधिकारी बने।