1/08/2023

भारत में कितने टाईगर रिज़र्व है?Tiger reserve of India



भारत सरकार के द्वारा 19 अक्टूबर 2022 को की गई घोषणा के अनुसार भारत में कुल 54 टाइगर रिजर्व हैं। भारत का नवीनतम 54 वां टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में स्थित रानीपुर वन्यजीव अभयारण्य है। यह उत्तरप्रदेश का चौथा टाईगर रिज़र्व है। परंतु भारत में सबसे अधिक टाईगर रिज़र्व मध्यप्रदेश में है। मध्य प्रदेश में कुल मिलाकर 6 टाईगर रिज़र्व है। 

Tiger reserve of India :
  1. कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व (1973-74) उत्तराखंड
  2. बान्दीपुर टाइगर रिज़र्व(1973-74) कर्नाटक
  3. कान्हा टाइगर रिजर्व(1973-74) मध्यप्रदेश
  4. मानस टाइगर रिजर्व(1973-74) असम
  5. मेलघाट टाइगर रिजर्व(1973-74) महाराष्ट्र
  6. पलामू टाइगर रिजर्व(1973-74) झारखंड
  7. रणथंबोर टाइगर रिजर्व(1973-74) राजस्थान
  8. सिमिलीपाल टाइगर रिजर्व(1973-74) उड़ीसा
  9. सुंदरबन टाइगर रिजर्व(1973-74) पश्चिम बंगाल
  10. पेरियार टाइगर रिजर्व(1978-79) केरल
  11. सरिस्का टाइगर रिजर्व(1978-79) राजस्थान
  12. बक्सा टाइगर रिजर्व(1982-83) पश्चिम बंगाल
  13. इन्द्रावती टाइगर रिजर्व(1982-83) छत्तीसगढ़
  14. नामदफा टाइगर रिजर्व(1982-83) अरूणाचल प्रदेश
  15. नागर्जुनासागर – श्रीशैलम टाइगर रिजर्व(1982-83) आंध्रप्रदेश
  16. दुधवा टाइगर रिजर्व(1987-88) उत्तर प्रदेश
  17. कलाकड मुंदनथरई टाइगर रिजर्व(1988-89) तमिलनाडु
  18. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व(1989-90) बिहार
  19. इंद्रा प्रियदर्शनी पेंच टाइगर रिजर्व(1992-93) मध्यप्रदेश
  20. टडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व(1993-94) महाराष्ट्र
  21. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व(1993-94) मध्यप्रदेश
  22. पन्ना टाइगर रिजर्व(1994-95) मध्यप्रदेश
  23. डम्पा टाइगर रिजर्व(1994-95) मिजोरम
  24. भद्रा टाइगर रिजर्व(1998-99) कर्नाटक
  25. पेंच टाइगर रिजर्व(1998-99) महाराष्ट्र
  26. पक्के टाइगर रिजर्व(1999-2000) अरूणाचल प्रदेश
  27. नामेरी टाइगर रिजर्व(1999-2000) असम
  28. सतपुरा टाइगर रिजर्व(1999-2000) मध्यप्रदेश
  29. अनामलाई टाइगर रिजर्व(2008-09) तमिलनाडु
  30. उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व(2008-09) छत्तीसगढ़
  31. सत्कोसिया टाइगर रिजर्व(2008-09) उड़ीसा
  32. काजीरंगा टाइगर रिजर्व(2008-09) असम
  33. अचानकमार टाइगर रिजर्व(2008-09) छत्तीसगढ़
  34. डांडेली या काली टाइगर रिजर्व(2008-09) कर्नाटक
  35. संजय दुबरी टाइगर रिजर्व(2008-09) मध्यप्रदेश
  36. मुदुमलाई टाइगर रिजर्व(2008-09) तमिलनाडु
  37. नागरहोल टाइगर रिजर्व(2008-09) कर्नाटक
  38. पेरम्बीकुलम टाइगर रिजर्व(2008-09) केरल
  39. सह्याद्री टाइगर रिजर्व(2009-10) महाराष्ट्र
  40. बिलिगिरि रंगनाथ टाइगर रिजर्व(2010-11) कर्नाटक
  41. कावल टाइगर रिजर्व(2012-13) तेलंगाना
  42. सत्मंगलम टाइगर रिजर्व(2013-14) तमिलनाडु
  43. मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व(2013-14) राजस्थान
  44. नावेगॉंव नगजीरा टाइगर रिजर्व(2013-14) महाराष्ट्र
  45. अमराबाद टाइगर रिजर्व(2014) तेलंगाना
  46. पीलीभीत टाइगर रिजर्व(2014) उत्तर प्रदेश
  47. बोर टाइगर रिजर्व(2014) महाराष्ट्र
  48. राजाजी टाइगर रिजर्व(2015) उत्तराखंड
  49. ओरांग टाइगर रिजर्व(2016) असम
  50. कमलांग टाइगर रिजर्व(2016) अरूणाचल प्रदेश
  51. श्री विल्लिपुथुर मेघामलाई टाइगर रिजर्व (2021) 
  52. रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (2021) राजस्थान
  53. गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व (2021) छत्तीसगढ़
  54. रानीपुर वन्यजीव अभयारण्य(2022) उत्तरप्रदेश