2/20/2023

बिहार की प्रमुख नदियां एवं उद्गम स्थलों की सूची


List of major rivers and origin places of Bihar

गंगा नदी (Ganga River) :

  • कुल लंबाई - 2510 किमी.
  • बिहार में लंबाई - 445 किमी.
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र - 15,165 वर्ग किमी.
  • उद्गम स्थल - गंगोत्तरी हिमनद का गोमुख (उत्तराखंड)
  • मुहाना - बंगाल की खाड़ी
  • प्रमुख सहायक नदियां - उत्तर की दिशा से गंगा में मिलने वाली प्रमुख नदियां हैं- घाघरा ,गंडक ,बागमती, कमला बलान, बूढ़ी गंडक तथा महानंदा। दक्षिण की ओर से मिलने वाली प्रमुख नदियां हैं -कर्मनाशा ,सोन, पुनपुन ,घघर , फल्गु, क्यूल नदी
  • नोट : यह बिहार में बहने वाली सबसे लंबी नदी है।


बागमती नदी (Bagmati River):

  • कुल लंबाई - 597 किमी.
  • बिहार में लंबाई - 394 किमी.
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र - 6,500 वर्ग किमी.
  • उद्गम स्थल - महाभारत श्रेणी (नेपाल)
  • संगम - लालबकेया नदी (देवापुर)
  • सहायक नदियां - विष्णुमति नदी, लखनदेई नदी, लाल बकेया नदी, चकनाहा नदी, जमुने नदी, सिपरीधार नदी, छोटी बागमती और कोला नदी।


बूढ़ी गंडक नदी (Burhi Gandak):

  • कुल लंबाई - 320 किमी.
  • बिहार में लंबाई - 320 किमी.
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र - 9,601 वर्ग किमी.
  • उद्गम स्थल - सोमेश्वर श्रेणी के विशंभरपुर के पास चऊतरवा चौर, हरपुर, पश्चिम चंपारण जिला।
  • मुहाना - गंगा नदी (मुंगेर)
  • सहायक नदियां - मसान, बालोर, पंडई, सिकता, तिलवे, तिउर, धनौती, कोहरा, अंजनकोट, डंडा और लौरिया।
  • नोट - यह बिहार से उद्गमित, बिहार में बहने वाली सबसे लंबी नदी है। 


कोसी नदी ( Kosi River ) :

  • कुल लंबाई - 729 किमी.
  • बिहार में लंबाई - 260 किमी.
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र - 11,410 वर्ग किमी.
  • उद्गम स्थल - गोसाई स्थान (सप्तकौशिकी, नेपाल)
  • मुहाना (संगम) - गंगा नदी (कुरसेला के पास)
  • सहायक नदियां - तमोर, अरुण, सोन कोसी, दूध कोशी, भोटे कोशी, तामकोशी नदी, लिखु खोला और इंद्रावती।


घाघरा (सरयू नदी) :

  • कुल लंबाई - 1180 किमी.
  • बिहार में लंबाई - 83 किमी.
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र - 2,995 वर्ग किमी.
  • उद्गम स्थल - गुरला मंधाता चोटी के पास नां फा (नेपाल)
  • मुहाना (संगम) - गंगा नदी (छपरा के पास)
  • सहायक नदियां - राप्ती


गंडक नदी ( Gandak River ) :

  • कुल लंबाई - 630 किमी.
  • बिहार में लंबाई - 260 किमी
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र - 4,188 वर्ग किमी.
  • उद्गम स्थल - अन्नपूर्णा श्रेणी के मानंगमोट और कुतांग के मध्य से
  • मुहाना (संगम) - गंगा नदी (हाजीपुर)
  • सहायक नदियां - त्रिशूली, बूढ़ी गंडकी, मार्शयांगडी, माडी, सेती गंडकी, दरौदी, काली गंडक और बड़ीगढ़ नदी
  • नोट - इसे नारायणी नदी भी कहा जाता है।


महानंदा नदी (Mahananda River) :

  • कुल लंबाई - 360 किमी.
  • बिहार में लंबाई - 376 किमी.
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र - 6,150 वर्ग किमी.
  • उद्गम स्थल - पगलाझोरा जलप्रपात, हिमालय में दार्जिलिंग की पहाड़ियाँ।
  • मुहाना (संगम) - गंगा नदी (मनिहारी, कटिहार के पास)
  • विशेष - महानंदा नदी विशिष्ट प्रणाली है जिसमें दो अलग-अलग धाराएँ होती हैं, एक नेपाल में हिमालय के पहाड़ी क्षेत्र से उत्पन्न होती है, जो बिहार से होकर गुजरती है और बिहार में राजमहल में गंगा में विलय हो जाता है इसे स्थानीय रूप से फुलहार नदी के नाम से जाना जाता है। दूसरी धारा जिसे महानंदा भी कहा जाता है, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में ढलान से निकलती है, इसकी लम्बाई 400 किमी. है। बांग्लादेश में गोदागरीघाट के पास गंगा में विलय हो जाता है।


कमला नदी ( Kamala River ) :

  • कुल लंबाई - 328 किमी.
  • बिहार में लंबाई - 120 किमी.
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र - 4,488 किमी.
  • उद्गम स्थल - महाभारत श्रेणी (नेपाल)
  • मुहाना (संगम) - यह खगड़िया जिले के बदलाघाट में करेह (बागमती) नदी में मिलती है। इसकी एक शाखा बागमती की ओर जाती है और दूसरी कोसी की ओर जाती है। 
  • सहायक नदियां - ताओ, सोनी, बालन, त्रिशूल, बैजनाथ खोला, मैनावती, धौरी और चडहा।


सोन नदी ( Son River ) :

  • कुल लंबाई - 780 किमी.
  • बिहार में लंबाई - 202 किमी.
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र - 15,820 वर्ग किमी.
  • उद्गम स्थल - गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ( छत्तीसगढ़ )।
  • मुहाना (संगम) - गंगा नदी (दानापुर एवं मनेर के बीच
  • सहायक नदियां - बाएं से घाघर नदी, जोहिल्ला नदी, छोटी महानदी नदी और दाएं से बनास नदी, गोपद नदी, रिहंद नदी, कन्हर नदी, उत्तरी कोयल नदी


कर्मनाशा नदी ( Karmanasa River ):

  • कुल लंबाई - 192 किमी.
  • उद्गम स्थल - सारोदाग (कैमूर)
  • मुहाना (संगम) - गंगा नदी
  • सहायक नदियां - दुर्गावती, चंद्रप्रभा, करुणुती, नदी, गोरिया और खजूरी हैं।


अजय नदी ( Ajay River ) :

  • कुल लंबाई - 288 किमी.
  • उद्गम स्थल - बटबाड़ (जमुई)
  • मुहाना (संगम) - गंगा (कटवा, पश्चिम बंगाल)
  • सहायक नदियां - झारखंड में पथरो और जयंती, पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में तुमुनी और कुनूर।


फल्गु नदी ( Phalgu or Falgu River ):

  • कुल लंबाई - 235 किमी.
  • उद्गम स्थल - गया के पास लीलाजन और मोहना नदियों का संगम।
  • संगम - गंगा नदी।
  • विशेष - भगवान विष्णु को समर्पित मंदिर विष्णुपद मंदिर फाल्गु नदी के तट पर स्थित है। इस नदी को निरंजना नदी भी कहा जाता है। लीलाजन और मोहना नदियों का संगम।


पुनपुन नदी ( Punpun River ) :

  • कुल लंबाई - 200 किमी.
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र - 7,747 वर्ग किमी.
  • उद्गम स्थल - छोटानागपुर पठार (पलामू, झारखंड)
  • सहायक नदियां - ब्यूटेन, मदार और मोहर।
  • संगम - गंगा नदी (फतुहा के पास)
  • सहायक नदियां - बूतन, मदार और मोहर।