7/01/2023

वंदे भारत से संबंधित पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण सवाल Vande Bharat Express 2023



भारत की पहली की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन हैं। इससे संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके जवाब।

प्रश्न : पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ काहाँ से हुआ ?

उत्तर : भारत की पहली वंदे भारत एक्प्रेस का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वाराणसी से किया गया था।


प्रश्न : पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ कब हुआ ?

उत्तर : भारत की पहली वंदे भारत एक्प्रेस का शुभारंभ 15 फरवरी, 2019 को  हुआ था।


प्रश्न : पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का वास्तविक नाम क्या था ?

उत्तर : वंदे भारत एक्सप्रेस शुरुआत में ट्रेन 18 नाम से जानी गयी 'मेड इन इंडिया' स्टेटस के तहत 'ट्रेन 18' का नाम वंदे भारत - एक्सप्रेस कर दिया गया।


प्रश्न : पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का डिज़ाइन किसने किया ?

उत्तर : वंदे भारत एक्सप्रेस के कांसेप्ट का श्रेय रेलवे इंजीनियर एवं चेन्नई स्थित इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री के जनरल मैनेजर सुधांशु मणि को दिया जाता है।


प्रश्न : पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ कब हुआ ?

उत्तर : - वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रति घंटे है। 52 सेकेंड में 100 - किमी प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ने में सक्षम है।


प्रश्न : पहली वंदे भारत एक्सप्रेस कितने रूट्स पर चलती है ?

उत्तर : वर्तमान (2023) में वंदे भारत रेल नेटवर्क 23 रूट्स तक पंहुचा है।