1/16/2021

छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा जलप्रपात (झरना) कौन सा है?


छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा जलप्रपात तीरथगढ़ को माना गया है। परन्तु हाल ही में सामने आये जलप्रपातो की वजह से तीरथगढ़ को सबसे ऊंचे जलप्रपात बने रहना मुश्किल हो सकता है। जहाँ तीरथगढ़ की उंचाई लगभग 300 फीट ( 91 मीटर ) है, वहीं सामने आये नये जलप्रपात इससे दोगुने ऊंचे है।


नये जलप्रपात:

नम्बी और मकरभंजा


नम्बी

यह जलप्रपात बीजापुर जिले मे तेलंगाना सीमा पर स्थित है और इसकी ऊंचाई लगभग 180 मीटर है। यह जलप्रपात तीरथगढ़ से लगभग दोगुना ऊंचा है। वर्तमान में यहाँ पहुँचना कठिन है। पुर्ण पढ़ें


मकरभंजा

यह जलप्रपात जशपुर जिले में महान नदी पर स्थित है। इसकी ऊंचाई लगभग  137 मीटर (450 फीट) है। यह जलप्रपात भी तीरथगढ़ से ऊंचा है परन्तु नम्बी से ऊंचाई में कम है। जिला प्रशासन ने वर्तमान में यहाँ पर्यटन को बढ़ावा दिया है। पुर्ण पढ़ें