11/11/2017

नम्बी जलप्रपात - बीजपुर Nambi Jalprapat / Waterfall


'नम्बी जलप्रपात' छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर संभाग मे बीजापुर जिले के उसूर जनपद के नम्बी गांव में स्थित है। यह जिला मुख्यालय से लगभग 64 किलोमीटर की दूरी पर तेलंगाना सीमा पर स्थित है। उसूर जनपद से नम्बी महज 12 किमी की दूरी पर स्थित है।

यह बस्तर संभाग की सर्वाधिक ऊंचाई से गिरने वाला जलप्रपात है। इसकी ऊंचाई लगभग 180 मीटर है। वर्ष 2001 में अविभाजित आंध्रप्रदेश सरकार ने अपने तरफ से पर्यटन रास्ता बनाने का प्रयास किया था। परंतु नक्सल समस्या की वजह से यह प्रयास असफल रहा।

छत्तीसगढ़ में स्थित अन्य जलप्रपात।