3/05/2020

मकरभंजा जलप्रपात - Makarbhanja Waterfalls

तीरथगढ़

मकरभंजा जलप्रपात छत्तीसगढ़ जशपुर जिले में महनई ग्राम से दो किलोमीटर की दुरी पर रिहन्द नदी की सहायक नदी महान नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात तक पहुचने के लिये दर्गम रास्ते से चल कर जाना होता है।

इस जलप्रपात की उंचाई के बारे में कोई अधिकारिक जनकारी उपलब्ध नही है। परंतु, माना जा रहा है कि इसकी उंचाई करीब 400 मीटर हो सकती है, जो कि छत्तीसगढ़ की वर्तमान सबसे उंचे जलप्रपात "तीरथगढ़" से भी उंचा है।

मकरभंजा जलप्रपात जंगल से घिरा हुआ है। यह जलप्रपात महज दो स्टेप में गिरती है। यह काफी सुन्दर स्थान है।