12/30/2017

रिहन्द / रेण्ड नदी Rihand / Rend nadi


रिहन्द या रेण्ड नदी का उद्गम छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अम्बिकापुर तहसील के मतिरंगा पहाड़ी से हुआ है। यह सोन नदी की एक सहायक नदी है। उत्तर प्रदेश के रेणुकूट में यह नदी सोन नदी में मिल जाती है। इसकी कुल लंम्बाई 145 किलोमीटर है। यह नदी मुख्यतः छत्तीसगढ़ में सरगुजा तथा सूरजपुर जिले में बहती है।

तट पर नगर - सरगुजा, अम्बिकापुर।
सहायक नदी - महान, मोरनी, घुनघुट्टा, सूर्या, गिबरी, गेउर, गागर, गोबरी, पिपरकचर, रमदिया।

परियोजना -
रिहंद नदी पर उत्तरप्रदेश में मिर्जापुर क्षेत्र में रिहंद बांध है जिसे गोविंद वल्लभ पंथ बांध भी कहते है।
महान : महान नदी पर सूरजपुर जिले में महान परियोजना है।
घुनघुट्टा : इस नदी पर सरगुजा जिले पर 1981 सेे श्याम परियोजना (घुनघुट्टा परियोजना)है।

पर्यटन -
रेण्ड नदी पर बलरामपुर के बंगाली चाँदीथाना में रॉक्सगण्डा जलप्रपात है।

इन्हे देखें:
छत्तीसगढ़ कि प्रमुख नदियाँ