3/29/2018

किशोर साहू Kishor Sahu Chhattisgarh

जन्म - 22 नवम्बर 1915
मृत्यु - 22 अगस्त 1980

किशोर साहू एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता थे। इनका जन्म राजनांदगांव में 22 नवम्बर 1915 में हुआ था। इनके पिता रायगढ़ के राजा के तहत प्रधान मंत्री थे। इन्होंने नागपुर से अपने स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

किशोर साहू ने 1937 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उन्होंने करीब 22 फिल्मों में अभिनय किया। साथ ही 20 फिल्मों का उन्होंने निर्देशन भी किया था। और 7 फिल्मों का निर्माण भी किया था।

किशोर साहू ने कुंवारा बाप, राजा, शरारत, नदिया के पार, सावन आया रे, मयूर पंख, दिल अपना और प्रीत पराई, पूनम की रात, हरे कांच की चूडिय़ां, पुष्पांजलि आदि फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने मयूरपंख, दिल अपना और प्रीत पराई, हरे कांच की चूडिय़ां, औरत, तीन बहूरानियां आदि फिल्मों का लेखन, स्क्रीनप्ले और डायलाग लिखे। किशोर साहू का निधन 22 अगस्त 1980 को बैंकॉक में हुआ था।

किशोर साहू सम्मान :-
किशोर साहू की स्मृति में  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा "किशोर साहू सम्मान" पुरस्कार की स्थापना की गई है। छत्तीसगढ़ी सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान के लिए रायपुर के मनोज वर्मा को प्रथम किशोर साहू सम्मान से विभूषित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने 24 मार्च 2018 को यह घोषणा किया।