3/19/2019

23 मार्च का इतिहास


देश और दुनिया के इतिहास में आज का दिन।

1836 : फ्रेंकलिन बेल ने सिक्के छपाई के प्रेस का आविष्कार किया।
1919 : बेनिटो मुसोलिनी ने इटली के मिलान में फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की।
1931 : भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महान क्रांतिकारी नेता भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को फांसी दी गई।
1934 : अमेरिकी कांग्रेस ने 1945 में फिलीपींस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1950 : संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की।
1956 : पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।
1965 : नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा।
1986 : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।
1996 : ताइवान में पहले प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव में ली टेंग हुई को बतौर राष्ट्रपति चुना गया।
2012 : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
2014 : अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंध लगाए।

जन्म :
1910 : राम मनोहर लोहिया।