3/07/2019

प्रथम भारतीय महिला - First Indian Women



महिलाओ के समाज मे योगदान को नकारा नहीं जा सकता। उन्हीने समाज को गढ़ने में आना अभूतपूर्व योगदान दिया है। इस लेख में उन महिलाओं के नाम है, जिन्हें अपने क्षेत्र में प्रथम महिला होने का गर्व प्राप्त है।

  1. सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले : भारत की प्रथम महिला शिक्षिका 
  2. कादम्बनी गांगूली : भारत की पहली महिला ग्रेजुएट।
    कादम्बिनी गांगुली (18 जुलाई 1861- 3 अक्टूबर 1923) भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन थीं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में सबसे पहले भाषण देने वाली महिला भी थी। कादम्बिनी गांगुली पहली दक्षिण एशियाई महिला थीं, जिन्होंने यूरोपियन मेडिसिन में प्रशिक्षण लिया था। इन्होंने कोयला खदानों में काम करने वाली महिलाओं की लचर स्थिति पर भी काफ़ी कार्य किया।
  3.  एनी बेसेंट : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष।
  4. इंदिरा गांधी : भारत रत्न से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला।
  5. श्रीमती सरोजनी नायडू : एक भारतीय राज्य की पहली महिला राज्यपाल।
  6. श्रीमती सुचेता कृपलानी : पहली महिला मुख्यमंत्री।
    सुचेता कृपलानी (जन्म : सुचेता मजूमदार) (25 जून 1908- 1 दिसम्बर 1974) एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज‘ज थीं। ये 1963 में उत्तर प्रदेश की मुख्य मंत्री बनीं और भारत की प्रथम महिला मुख्य मंत्री थीं।
  7. श्रीमती राजकुमारी अमृत कौर : देश की पहली केंद्रीय मंत्री
  8. श्रीमती रमा देवी : मुख्य चुनाव आयुक्त बनने वाली पहली महिला।
  9. न्यायाधीश लीला सेठ : उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने वाली पहली महिला।
  10. न्यायाधीश एम फातिमा बीवी : सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश नियुक्त होने वाली पहली महिला।
  11. श्रीमती मीरा कुमार : लोक सभा के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला।
  12. श्रीमती विजयलक्ष्मी पंडित : संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष।
  13. आरती साहा : इंग्लिश चैनल तैर कर पार करने वाली पहली भारतीय महिला।
  14. कर्णम मल्लेश्वरी : ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला।
  15. कमलजीत संधू : एशियाड में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला।
  16. बछेंद्री पाल : एवरेस्ट शिखर पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला।
  17. मेजर मिताली मधुमिता : भारतीय सेना में शौर्य पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला (अफगानिस्तान में बहादुरी के लिए सेना मेडल) है।
  18. जीनत अमान : मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला।
  19. सुष्मिता सेन : मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला।
  20. अमृता प्रीतम : साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय महिला।
  21. रीटा फारिया : मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला।
  22. निकोल फारिया : मिस अर्थ का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला।
  23. शांति टिग्गा : एक जवान के रूप में प्रादेशिक सेना में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला।
  24. दीपक संधू : मुख्य सूचना आयुक्त का पद भार सँभालने वाली पहली महिला।
  25. शुष्मा स्वराज : केंद्रीय विदेश मंत्री का पद भार सँभालने वाली पहली महिला। (नोट: इससे पहले श्रीमती इंदिरा गांधी ने प्रधान मंत्री रहते हुए विदेश मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सँभाला था)
  26. रीना कौशल धर्मशक्तु : दक्षिण ध्रुव तक स्की करने वाली पहली भारतीय महिला।
  27. पुनीत अरोड़ा : प्रथम महिला लेफ्टिनेंट जनरल
  28. हरिता कौर देओल : भारतीय वायु सेना में प्रथम महिला पायलट
  29. सुरेखा यादव : भारतीय रेलवे की पहली महिला रेलगाड़ी चालक हैं।
  30. आशापूर्णा देवी : 1976 में ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम महिला।
    आशापूर्णा देवी (8 जनवरी 1909 -13 जुलाई 1995) बांग्ला भाषा की कवयित्री और उपन्यासकार थीं, जिन्होंने 13 वर्ष की अवस्था से लेखन प्रारम्भ किया और आजीवन साहित्य रचना से जुड़ीं रहीं।  उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं स्वर्णलता, प्रथम प्रतिश्रुति, प्रेम और प्रयोजन, बकुलकथा, गाछे पाता नील, जल, आगुन आदि। उन्हें 1976 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली वे पहली महिला हैं।
  31. पद्मा बंदोपाध्याय:
  1. भारत की प्रथम महिला एयर वाइस मार्शल।
  2. एयर कॉमॉडोर के पद पर पदोन्नत होने वाली प्रथम महिला।
  3. रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज कोर्स पूरा करने वाली प्रथम महिला अधिकारी।
  4. उत्तरी ध्रुव में वैज्ञानिक अनुसंधान करने वाली प्रथम भारतीय महिला।