10/22/2019

इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2019

ग्लोबल इनोवेशन रैंकिंग (Global Innovation Ranking) के आधार पर, 17 अक्टूबर 2019 को नीति आयोग ने पहली बार इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2019 (India Innovation Index) जारी किया है। इस सूची के अनुसार देश के 5 सबसे इनोवेटिव राज्य कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हरियाणा हैं। सबसे कम इनोवेटिव राज्यों में झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान हैं।

टॉप 3:
बड़े राज्यः कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र।
पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यः सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड।
केंद्र शासित प्रदेशों/शहर/छोटे राज्यः दिल्ली, चंडीगढ़ और गोवा।