10/12/2020

नोबेल पुरस्कार 2020 - विजेताओं की सूची

नोबेल पुरस्कारों (Nobel Prize) की स्थापना अल्फ्रेड नोबेल (Alfred Nobel) के वसीयतनामे के अनुसार 1895 में की गाई थी। प्रथम नोबेल पुरस्कार का वितरण 1901 में किया गया था। यह पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, केमिस्ट्री, मेडिसिन और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है।

स्वीडन के सेंट्रल बैंक Sveriges Riksbank ने वर्ष 1968 में इकनॉमिक साइंसेज में प्राइज की स्थापना की गयी थी। बैंक ने अपनी 300वीं सालगिरह के मौके पर इस प्राइज का ऐलान किया था। प्रथम इकनॉमिक साइंसेज का नोबेल वर्ष 1969 में दिया गया।


शांति का नोबेल : 

2020 का नोबेल शांति पुरस्कार "वर्ल्ड फूड प्रोग्राम" (World Food Programme) को दिया गया है। "वर्ल्ड फूड प्रोग्राम" को प्रभावित क्षेत्रों में भुखमरी से लड़ने व शांति कायम करने से जुड़े सराहनीय कार्यों के चलते शांति पुरस्कार दिया गया है।


फिजिक्स का नोबेल :

2020 का फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार रॉजर पेनरोज, रेनहार्ड गेंजेल और ऐंड्रिया गेज के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। ब्रिटेन के रॉजर पेनरोज को ब्लैकहोल की खोज के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है। ब्लैक होल ब्रह्मांड का वह हिस्सा है जहां गुरुत्वाकर्षण इतना ज्यादा है कि रोशनी भी इस क्षेत्र से वापस नहीं आ सकती।


साहित्य का नोबेल :

2020 का साहित्य का नोबेल अमेरिकी कवयित्री लुइस ग्लक को प्रदान किया गया है। लुईस येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। उनका जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था।


रसायन का पुरस्कार :

2020 का रसायन का नोबेल पुरस्कार दो महिला वैज्ञानिक इमानुएल शॉपोंतिये (फ्रांस) और जेनिफर ए डुडना (अमेरिका) को दिया गया। इन दोनों को "जीनोम एडिटिंग" की एक पद्धति विकसित करने के लिए पुरस्कार दिया गया है।


मेडिसिन का नोबेल :

2020 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों माइकल हाउटन ( ब्रिटेन ), हार्वे अल्‍टर ( अमरीका ) और चार्ल्‍स राइस ( अमरीका ) को हेपेटाइटिस C वायरस की खोज करने के लिये दिया गया। हेपेटाइटिस C वायरस से लीवर कैंसर होता है और यह एक बहुत बड़ा कारण है कि लोगों को लीवर ट्रांसप्लांट करवाना पड़ता है।