5/15/2021

लघु वनोपज – समर्थन मूल्य(छत्तीसगढ़)


लघु वनोपज (Minor Forest Produce - MFP) में सभी गैर-लकड़ी वन उपज को शामिल शामिल किया गया है।


वन धन विकास केंद्र:

इसका उद्देश्य जनजातीय लोगों और कारीगरों को "लघु वनोपज" केंद्रित आजीविका विकास को बढ़ावा देना है। वन धन विकास केंद्रों की स्थापना "वन धन योजना" कार्यक्रम के तहत की गई है, जिसे देश में सबसे पहले छत्तीसगढ़ में 2018 में लॉन्च किया गया था।


समर्थन मूल्य(छत्तीसगढ़)

भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2014-15 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना लागू की गई है। संघ द्वारा भारत शासन के न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनांतर्गत हर्रा एवं सालबीज का संग्रहण वर्ष 2014-15 से, महुआ बीज, इमली, चिरौंजी गुठली, कुसुमी लाख एवं रंगीनी लाख 2015-16 से कालमेघ, बहेड़ा, नागरमोथा, कुल्लू गॉद, पुवाड़, बेलगुदा, शहद, फूल झाडू वर्ष 2018-19 से, महुआ फूल (सूखा), जामुन बीज (सूखा), काँच, धवई फूल (सूखा), करंज बीज, बायबडिंग, आंवला बीज रहित वर्ष 2019-20 से एवं मेलवा, इमली बीज, फूल इमली (इमली बीज रहित), बहेड़, कचरिया, गिलोय, नीम बीज, हर्रा कचरिया, वन जीरा, वन तुलसी (बीज) वर्ष 2020-21 से इस प्रकार कुल 31 लघु वनोपज का क्रय किया जा रहा है साथ ही अन्य प्रमुख एवं गौण वनोपजों का संग्रहण किया जा रहा है।

दिसंबर, 2020 से राज्य शासन ने 38 प्रमुख लघु वनोपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। इसके अलावा राज्य लघु वनोपज संघ के द्वारा 14 अन्य महत्वपूर्ण लघु वनोपज की खरीदी निर्धारित दर पर किया जा रहा है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ में कुल 52 लघु वनोपजो को समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है ।

नोट : तेंदू पत्ता 4000 हजार रूपए प्रति मानक।

राज्य शासन द्वारा 38 लघु वनोपज हेतु निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत 

  1. ईमली बीज सहित 36 रुपए प्रति किलोग्राम,
  2. महुआ बीज 29 रुपए,
  3. कालमेघ 35 रुपए, 
  4. नागरमोथा 30 रुपए,
  5. बेलगुदा 30 रुपए,
  6. शहद 225 रुपए, 
  7. महुआ फूल सूखा 30 रुपए, 
  8. जामुन बीज सूखा 42 रुपए,
  9. जामुन (कच्चा) 23 रुपए,
  10. बेल (कच्चा) 10 रुपए,
  11. कौंच बीज 21 रुपए,
  12. करंज बीज 22 रुपए, 
  13. बायबडिंग 94 रुपए,
  14. आंवला बीज रहित 52 रुपए, 
  15. फूल ईमली बीज रहित 63 रुपए, 
  16. सालबीज 20 रुपए, 
  17. चिरौंजी गुठली 126 रुपए, 
  18. हर्रा साबुत 15 रुपए,
  19. बहेड़ा साबुत 17 रुपए, 
  20. पुवाड़ चरौटा बीज 16 रुपए,
  21. गिलोय 40 रुपए,
  22. भेलवां 9 रुपए,
  23. कुसमी लाख 300 रुपए,
  24. रंगीनी लाख 220 रुपए,
  25. कुल्लू गोंद 125 रुपए,
  26. वन तुलसी बीज 16 रुपए,
  27. वन जीरा बीज 70 रुपए, 
  28. ईमली बीज 11 रुपए, 
  29. बहेड़ा कचरिया 20 रुपए,
  30. हर्रा कचरिया 25 रुपए, 
  31. नीम बीज 27 रुपए,
  32. कुसुम बीज 23 रुपए,
  33. रीठा फल सूखा 14 रुपए,
  34. शिकाकाई फल्ली सूखा 14 रुपए,
  35. सतावर जड़ सूखा 107 रुपए,
  36. काजू गुठली 90 रुपए,
  37. मालकांगनी बीज 100 रुपए,
  38. माहुल पत्ता का 15 रुपए