1/15/2022

छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन - Chhattisgarh Rojgar Mission



छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन बनाने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद इसके अध्यक्ष होंगे। इस मिशन के जरिए सरकार आने वाले 5 वर्षों में रोजगार के 12 से 15 लाख अवसर तैयार करने का लक्ष्य तय किया है।


छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के उपाध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। वर्तमान में प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला को इस मिशन का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया  है।


सदस्य :

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक, संचालक उद्योग, संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण, संचालक मत्स्य पालन, प्रबंध संचालक ग्रामोद्योग हस्तशिल्प विकास बोर्ड, खादी बोर्ड, प्रबंध संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और गोधन न्याय मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सदस्य होंगे।