8/11/2022

चंद्रशेखर वेंकट रमन ( CV RAMAN ) के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य ( Important facts )



सर चंद्रशेखर वेंकट रमन एक प्रतिष्ठित भौतिक विज्ञानी थे, जिन्हें प्रकाश प्रकीर्णन के क्षेत्र में उनके कार्यो के लिए जाना जाता था। उनका जीवन अत्यंत प्रेरणादायक था। उनके जीवन एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य निम्न है :


  1. सी. वी. रमन का जन्म 7 नवंबर, 1888 को  ब्रिटिश भारत के मद्रास प्रेसीडेंसी में तिरुचिरापल्ली में हुआ था।
  2. उनका पहला शोध पत्र, "प्रकाश के विवर्तन" पर, 1906 में प्रकाशित हुआ था, जबकि वे अभी भी एक स्नातक छात्र थे।
  3. उन्होंने वर्ष 1926 में Indian Journal of Physics की स्थापना की थी।
  4. रमन प्रभाव की खोज 28 फरवरी 1928 को हुई थी। इस दिन को भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  5. रमन प्रभाव के लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  6. सी वी रमन विज्ञान की किसी भी शाखा में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई थे।
  7. रमन प्रभाव की खोज उन्होंने अपने एक छात्र के. एस. कृष्णनं के साथ की थी।
  8. वर्ष 1954 में, भारत सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पहले भारत रत्न से सम्मानित किया। 
  9. उन्होंने वैज्ञानिक अनुसंधान पर प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू की नीतियों के विरोध में भारत रत्न पदक को तोड़ा दिया।
  10. 21 नवंबर 1970 को 82 वर्ष की आयु में प्राकृतिक कारणों से उनका निधन हो गया।