12/28/2022

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 प्राप्तकर्ताओं की सूची. : Sahitya Akademi Award 2022



भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल 22 भारतीय भाषाओं के अलावा ये राजस्थानी और अंग्रेज़ी भाषा सहित कुल 24 भाषाओं के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाता है। इसे पहली बार वर्ष 1955 में दिए गया था। वर्ष 2009 से पुरस्कार की राशि के रूप में 1 लाख रुपये दिए जाते है।

हिंदी के लिए बद्रीनारायण (तुमड़ी के शब्द, कविता-संग्रह), अंग्रेजी के लिए अनुराधा रॉय (ऑल द लाइब्स वी नेवर लिव्ड,उपन्यास) को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।


वर्ष 2022 के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार विजेताओं की सूची 

  1. असमिया - भूल सत्य (लघु कथाएँ) -   मनोज कुमार गोस्वामी
  2. बोडो - संश्रिनी मोदिरा (कविता) -  रश्मि चौधरी
  3. डोगरी - छे रूपक (नाटक) -  वीना गुप्ता
  4. अंग्रेज़ी - ऑल द लाइव्स वी नेवर लिव्ड (उपन्यास)अनुराधा राय
  5. गुजराती - घेर जतन (आत्मकथात्मक निबंध) - गुलाम मोहम्मद शेख
  6. हिंदी - तुमड़ी के शब्द, कविता-संग्रह - बद्री नारायण
  7. कन्नडा - बहुतवाद भारत मट्टु बुद्ध तात्विकते -  मुदनाकुडु चिन्नास्वामी
  8. कश्मीरी - जायल डाब (साहित्यिक आलोचना) - फारूक फैयाज
  9. कोंकणी - अमृतवेल (उपन्यास) - -  माया अनिल खरांगटे
  10. मैथिली - पेन-ड्राइव मी पृथ्वी (कविता) - अजीत आजाद
  11. मलयालम - आशांटे सीतायनम (साहित्यिक आलोचना)एम थॉमस मैथ्यू
  12. मणिपुरी - लेइरोननुंग (कविता) -  कोइजाम शांतिबाला
  13. मराठी - उजव्या सोंदेच्य बाहुल्य (उपन्यास) - प्रवीण दशरथ बांदेकर
  14. नेपाली - साइनो (नाटक) -  के.बी. नेपाली
  15. ओडिया - दयानदी (कविता) -गायत्रीबाला पांडा
  16. पंजाबी - मैं आयनघोष नहीं (लघु कथाएँ) - सुरजीत
  17. राजस्थानी - आलेखुन अम्बा (प्ले) -  कमल रंगा
  18. संस्कृत - दीपमाणिक्यम (कविता) -  जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ‘मणि’
  19. संताली - सबर्णका बलिरे सनन’ पंजय (कविता) - काजली सोरेन (जगन्नाथ सोरेन)
  20. सिन्धी - सिंधी साहित्य जो मुख्तसर इतिहास -  कन्हैयालाल लेखवानी
  21. तमिल - काला पानी (उपन्यास) -  एम. राजेंद्रन
  22. तेलुगु - मनोधर्मपरागम (उपन्यास) - मधुरंथकम नरेंद्र
  23. उर्दू - ख्वाब साराब (उपन्यास) -  अनीस अशफाक