3/03/2017

हसदेव नदी - Hasdeo


हसदेव नदी, छत्तीसगढ़ राज्य के महानदी की एक प्रमुख सहायक नदी है। इस नदी का उद्गम यह नदी कोरिया जिले के कैमूर की पहाड़ियों से होता है। इस नदी की कुल लंबाई १७९ किमी है। यह नदी जांजगीर-चाम्पा जिले के केरा - शिलादेही के पास महानदी में जाकर मिलती है।

पुराना नाम - हस्तुसोमा

तट पर स्थित नगर एवं प्रवाह क्षेत्र :
यह नदी कोरिया जिला, कोरबा के कोयला क्षेत्र, बिलासपुर जिला तथा चांपा मैदान में प्रवाहित होती है। इसके तट पर कोरबा, चाम्पा एवं पीथमपुर नगर स्थित है।

सहायक नदियाँ  : 
चोरनई, झींक, उत्तेम, गज, अहिरन, जटाशंकरी एवं तान।

सिंचाई परियोजना: 
छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे ऊँचा बांध मिनीमाता इसी नदी पर कोरबा जिले में स्थित है।

जलप्रपात :
कोरिया जिले में अमृतधारा, गौरघाट।

छत्तीसगढ़ के सिंचाई परियोजना के विकाश के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

इन्हे देखें:
छत्तीसगढ़ कि प्रमुख नदियाँ