11/30/2018

कादम्बिनी गांगुली : কাদম্বিনী গাঙ্গুলি

जन्म :18 जुलाई, 1861, भागलपुर, बिहार।
मृत्यु : 3 अक्टूबर, 1923, कलकत्ता।

कादम्बिनी गांगुली भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन थीं।
ब्रह्म समाज के नेता द्वारकानाथ गंगोपाध्याय से कादम्बिनी का विवाह हुआ था।
कादम्बिनी ने 1882 में 'कोलकाता विश्वविद्यालय' से बी.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण किया। 'कोलकाता विश्वविद्यालय' से 1886 में चिकित्सा शास्त्र की डिग्री ली। ग्लासगो और ऐडिनबर्ग विश्वविद्यालयों से चिकित्सा की उच्च डिग्रियाँ प्राप्त कीं।
कांग्रेस के 1889 के मद्रास अधिवेशन में उन्होंने भाग लिया और संस्था के इतिहास में भाषण देने वाली पहली महिला का गौरव प्राप्त हुआ।