3/21/2019

1 अप्रैल का इतिहास


देश और दुनिया के इतिहास में आज का दिन।

1793 : जापान में  में ‘उनसेन’ नाम का ज्वालामुखी फटने के वजह से तक़रीबन 53000 लोगों की मौत।
1839 : कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू किया गया था।
1912 : में दिल्ली को भारत की राजधानी और एक प्रांत घोषित किया गया।
1930 : भारत में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र चौदह और लड़कों की अठारह वर्ष की गई।
1933 : पाकिस्तान कराची में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गई।
1935 : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 1 अप्रैल 1935 से काम करना शुरू किया। इसके लिए अंग्रेजों के द्वारा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 कानून बनाया था।
1936 : ओडिशा को बिहार से अलग करके एक नया राज्य बनाया गया।
1969 : भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन  महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरू हुआ।
1973 : कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए ‘टाइगर बचाओं’ अभियान चलाया गया।
1976 : दूरदर्शन को रेडियो से अलग कर दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई।
1976 : को एप्पल कंपनी की स्थापना स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर की थी।
1979 : ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित हुआ।
आठवीं पंचवर्षीय योजना 1992 में प्रारंभ हुई।
1997 : मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
2001 : नीदरलैंड समलैंगिक विवाह को कानूनी तौर पर अपनाने वाला दुनिया का प्रथम देश बन गया।

जन्म :
1621 : सिखों के नवें गुरु गुरु तेग बहादुर का जन्म हुआ।
1911 : एथलीट फ़ौजा सिंह का जन्म हुआ।
1937 : भारत के 13वें उपराष्ट्रपति रहे मोहम्मद हामिद अंसारी का जन्म हुआ।
1941 :  क्रिकेटर अजीत वाडेकर का जन्म हुआ।
1984 : क्रिकेटर मुरली विजय का जन्म हुआ।

मृत्यु:
1977 : भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजन रेखा तैयार करने वाले सर सिरिल रैडक्लिफ़ का निधन हुआ।
2010 : पर्सनल कम्प्यूटर (पीसी) के युग की शुरुआत करने वाले हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स का निधन हुआ था।