10/23/2019

नोबेल और ऑस्कर दोनों पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति



नोबेल और ऑस्कर, दोनों ही पुरस्कार को विश्व में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। दोनों ही पुरस्कार दुनिया में चुनिंदा लोगो को मिल पाते है, परंतु दुनिया में दो लोग ऐसे है जिन्हें ये दोनों पुरस्कार प्राप्त हो चुके है। आइये जानते है इनके बारे में।


जॉर्ज बर्नार्ड शॉ (26 July 1856 - 2 November 1950) :
बर्नार्ड शॉ एक लेखक, आलोचक और पॉलिटिकल एक्टिविस्ट भी थे। उन्होंने फिल्मों के लिए भी लिखा। 1925 में साहित्य के लिए नोबेल प्राइज दिया गया। ‘पिगमेलियन’ फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखने के लिए वर्ष 1939 में उन्हें ऑस्कर प्रदान किया गया।
बर्नार्ड शॉ वर्ष 2016 तक विश्व में ऐसे अकेले व्यक्ति थे, जिनके पास ऑस्कर और नोबेल दोनों पुरस्कार थे। फिर बॉब डिलन ने भी यह मुकाम हासिल कर लिया।

बॉब डिलन (May 24, 1941)
बॉब डिलन एक अमेरिकन गायक, गीतकार और लेखक हैं। 60 के दशक में जब क्रॉस कल्चरल मूवमेंट ज़ोरों पर था, तब बॉब एक पूरी पीढ़ी की आवाज़ बने हुए थे।
उनके सबसे लोकप्रिय गीतों में मिस्टर टैंबूरिन मैन, लाइक ए रोलिंग स्टोन, ब्लोइंग इन द विंड और द टाइम्स दे आर चेजिंग शामिल हैं।
फिल्म ‘वंडर बॉयज’ के गाने ‘थिंग्स हैव चेंज्ड’ के लिए बॉब को 2000 में बेस्ट ओरिजिनल सॉंग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला। इसके बाद,13 अक्टूबर 2016 को उन्हें साहित्य के नोबेल पुरुस्कार से भी नवाज़ा गया।