11/11/2021

उमा देवी मंदिर - रिसेवाड़ा ( कांकेर ) Uma Devi Temple Kanker


देवी पार्वती या गौरी को समर्पित उमा देवी मंदिर, कांकेर-नारायणपुर मुख्य मार्ग नरहरपुर ब्लॉक में रिसेवाड़ा गांव में स्थित है। इसका निर्माण 12 वीं शताब्दी में सोमवंश के शासन काल के दौरान किया गया था।

इस मंदिर में भगवान शिव, देवी पार्वती सहित अनेक देवियों की पत्थर का मूर्तियां हैं। इस मंदिर के पास में ही एक छोटा सा तालाब है। इसमें लोग पूर्णिमा के दिन स्नान एवं पूजा करते है।


मंदिर का निर्माण किसने कराया ?

मंदिर के निर्माण के संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध नही है। परंतु माना जाता है कि सोम वंश में के राजाओं ने कांकेर राज्य में कई भव्य देवालयओं का निर्माण कराया था।