7/09/2022

न्यू डेवलपमेंट बैंक को समझिए – New Development Bank- NDB


न्यू डेवलपमेंट बैंक ( New Development Bank- NDB ) की स्थापना वर्ष 15 जुलाई, 2014 को ब्राज़ील के फोर्टालेजा में छठे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स नेताओं ने एक समझौते पर हस्ताक्षर कर के किया था, इस वजह से इसे BRICS Development Bank भी कहा जाता था। NDB का मुख्यालय शंघाई (चीन) में है।

वर्ष 2019 में जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी लिमिटेड (Japan Credit Rating Agency Ltd- JCR) द्वारा NDB को AAA रेटिंग प्रदान की गई थी।

NDB का मुख्यालय शंघाई, चीन में है। NDB का पहला क्षेत्रीय कार्यालय जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में और दूसरा क्षेत्रीय कार्यालय 2019 में साओ पाउलो, ब्राजील में स्थापित किया गया था, इसके बाद गिफ्ट सिटी, भारत और मॉस्को, रूस में भी क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किया गया था।


पृष्ठभूमि :

वर्ष 2012 में नई दिल्ली में आयोजित चौथे ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स और अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं के साथ-साथ विकासशील देशों में बुनियादी ढाँचा एवं सतत् विकास परियोजनाओं के लिये "न्यू डेवलपमेंट बैंक" की स्थापना पर विचार किया गया था।


सदस्य :

ब्रिक्स देशों के अलावा, NDB ने 2 सितंबर, 2021 को बताया है कि उसने संयुक्त अरब अमीरात, उरुग्वे और बांग्लादेश को अपने पहले विस्तार अभियान में सदस्य देशों के रूप में स्वीकार किया है। दिसंबर, 2021 को इजिप्ट  NDB का हिस्सा बना।