8/30/2022

Koo app ( कू ऐप ) से संबंधित प्रमुख सवाल एवं उनके जवाब

कू ऐप एक भारतीय सोशल नेटवर्किंग मंच है जिसने बहुत ही कम समय मे अच्छा नाम कमाया है। इस ऐप से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल जो लोग पूछ रहे है उनके जवाब निम्न है :


सवाल : Koo app (कू ऐप) क्या है?

जवाब : Koo app (कू ऐप) ट्विटर की तरह ही माइक्रो ब्लॉगिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसमे 400 कैरेक्टर के पोस्ट और 1 मिनट तक के ऑडियो या वीडियो शेयर किये जाते हैं जिसे कू कहते है। आप पोस्ट किए गए कू को एडिट भी कर सकते है।


सवाल : कू ऐप को किसने बनाया ( विकसित किया - Founder )?

जवाब : Koo app (कू ऐप) को मार्च 2020 में अप्रमी राधाकृष्ण और मयंक बिदावतका द्वारा विकसित किया गया था।


सवाल : क्या koo app चीनी है ?

जवाब : नहीं, koo app की मुख्य कंपनी में चीनी कंपनी Shunwei Capital का करीब 9% का हिस्सा था, परंतु वर्ष 2021 में Shunwei Capital इसे बेच दिया।


सवाल : कू ऐप पर कितने उपयोगकर्ता ( Users ) है ?

जवाब : दिसंबर 2021 तक कू ऐप पर 3 करोड़ यूजर थे।