10/31/2022

चिंगरा पगार - गरियाबंद : Chingra Pagar Gariyaband

प्रतीकात्मक तस्वीर

चिंगरा पगार जलप्रपात एक मौसमी जलप्रपात है जो छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित है। यह जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बारुका से करीब 3-4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वर्तमान में बारुका से जलप्रपात तक पैदल रास्ता है।

इस जलप्रपात की ऊंचाई करीब 110 फिट है। जलप्रपात के नीचे एक छोटा सा कुंड भी है। स्थानीय लोग इसका इस्तेमाल पिकनिक मनाने के लिए करते है। जंगल से घिरा होने की वजह से यह स्थल अत्यंत खूबसूरत है।