4/12/2023

भारत के करोड़पति मुख्यमंत्रियों की सूची - ADR REPORT 2023



ADR (Association for Democratic Reforms) ने देश के सभी 30 मुख्‍यमंत्र‍ियों की संपत्ति पर रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में 30 में से 29 मुख्‍यमंत्री करोड़पत‍ि हैं। जिसका मतलब है देश के 97 प्रत‍िशत मुख्‍यमंत्री करोड़पत‍ि हैं। औसतन एक मुख्‍यमंत्र‍ी के पास औसतन 33.96 करोड़ की संपत्त‍ि है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा संपत्ति वाले आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जगन मोहन रेड्डी हैं। और साबसे कम संपत्ति पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास है।

नोट : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री देश के 7 वें करोड़पति मुख्यमंत्री है।


ADR क्या है ?
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) एक गैर-राजनीतिक, गैर-पक्षपातपूर्ण और गैर-सरकारी संगठन है। जिसकी स्थापना 01 अगस्त 1999 को भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), अहमदाबाद और राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के प्रोफेसरों के एक समूह और IIM के कुछ पूर्व छात्रों द्वारा की गई थी। इसके स्थापना का उद्देश्य निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनावी और राजनीतिक सुधारों के क्षेत्र में निरंतर काम करके शासन में सुधार और लोकतंत्र को मजबूत करना है।


ADR REPORT 2023 - मुख्यमंत्रियों की सूची :

  1. जगन मोहन रेड्डी - आंध्र प्रदेश - 510.38 करोड़ रुपये
  2. पेमा खांडू - अरुणाचल प्रदेश - 163.50 करोड़ रुपये
  3. नवीन पटनायक - ओडिशा - 63.87 करोड़ रुपये
  4. नेफ्यू रियो - नगालैंड - 46.95 करोड़ रुपये
  5. एन रंगास्वामी - पुडुचेरी - 38.39 करोड़ रुपये
  6. के चंद्रशेखर राव - तेलंगाना - 23.55 करोड़ रुपये
  7. भूपेश बघेल - छत्तीसगढ़ - 23.05 करोड़ रुपये
  8. हिमंत बिस्वा सरमा - असम - 17.27 करोड़ रुपये
  9. मेघालय - कोनराड संगमा - 14.06 करोड़ रुपये
  10. माणिक साहा - त्रिपुरा - 13.90 करोड़ रुपये
  11. एकनाथ शिंदे - महाराष्ट्र - 11.56 करोड़ रुपये
  12. प्रमोद सावंत - गोवा - 9.37 करोड़ रुपये
  13. बसवराज बोम्मई - कर्नाटक - 8.92 करोड़ रुपये
  14. एमके स्टालिन - तमिलनाडु - 8.88 करोड़ रुपये
  15. हेमंत सोरेन - झारखंड - 8.51 करोड़ रुपये
  16. भूपेंद्र पटेल - गुजरात - 8.22 करोड़ रुपये
  17. सुखविंदर सिंह सुक्खू - हिमाचल प्रदेश - 7.81 करोड़ रुपये
  18. शिवराज सिंह चौहान - मध्य प्रदेश - 7.66 करोड़ रुपये
  19. अशोक गहलोत - राजस्थान - 6.53 करोड़ रुपये
  20. पुष्कर धामी - उत्तराखंड - 4.64 करोड़ रुपये
  21. प्रेम सिंह तमांग - सिक्किम - 3.89 करोड़ रुपये
  22. जोरमथंगा - मिजोरम - 3.84 करोड़ रुपये
  23. अरविंद केजरीवाल - दिल्ली - 3.44 करोड़ रुपये
  24. नीतीश कुमार - बिहार - 3.09 करोड़ रुपये
  25. भगवंत मान - पंजाब - 1.97 करोड़ रुपये
  26. योगी आदित्यनाथ - उत्तर प्रदेश - 1.54 करोड़ रुपये
  27. एन बीरेन सिंह - मणिपुर - 1.47 करोड़ रुपये
  28. मनोहर लाल खट्टर - हरियाणा - 1.27 करोड़ रुपये
  29. पिनराई विजयन - केरल - 1.18 करोड़ रुपये
  30. ममता बनर्जी - पश्चिम बंगाल - 15 लाख रुपये