4/25/2023

ड्यूमा क्या है ? What is Duma



सलाहकार या विधायी कार्यों वाली एक रूसी सभा या विधान सभा को रूस में ड्यूमा कहा जाता है। ड्यूमा शब्द एक रूसी शब्द  dumat′ से संबंधित है जिसका अर्थ होता है "सोचना"।


ऐतिहासिक रूप से बोयार ड्यूमा शब्द का प्रयोग 10वीं से 17वीं शताब्दी तक रूस में सलाहकार परिषदों के लिए किया जाता है। 18वीं शताब्दी के प्रारंभ में, पूरे रूस में सिटी डुमाओं का गठन किया गया।


इंपीरियल स्टेट ड्यूमा औपचारिक रूप से गठित पहला स्टेट ड्यूमा था जिसका गठन वर्ष 1905 में सम्राट निकोलस द्वितीय द्वारा किया गया था। 6 अगस्त 1905 को, सम्राट निकोलस द्वितीय ने संसद कक्षों में से एक-राज्य ड्यूमा की स्थापना और संगठनात्मक नियमों पर घोषणापत्र जारी किया। प्रारम्भ में इसे परामर्शदाता माना गया परंतु अक्टूबर में इसे विधायी शक्तियां दे दी गई।

सम्राट ने एक पूर्ण वीटो बरकरार रखा और किसी भी समय उपयुक्त कारण के लिए राज्य ड्यूमा को खारिज कर सकता था। निकोलस ने 75 दिनों के भीतर प्रथम राज्य ड्यूमा (1906) को खारिज कर दिया जिसके बाद दूसरा ड्यूमा तीन महीने के भीतर फिर से निर्वाचित किया गया।

रूसी अनंतिम सरकार ने रूसी क्रांति के दौरान 1917 में अंतिम इंपीरियल स्टेट ड्यूमा (चौथी ड्यूमा) को भंग कर दिया और 1993 से, राज्य ड्यूमा ने रूसी संघ के निचले विधायी सदन के रूप में कार्य किया है।