3/11/2017

चिकनर्रा झरना

यह झरना छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में जगदलपुर के पास तीरथगढ़ ग्राम के पास कुंदरू नाले पर स्थित है। कुंदरू नाला कांगेर नदी की एक सहायक नदी है। 
यह प्रसिद्ध तीरथगढ़ जलप्रपात से लगभग 4 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। इस जलप्रपात की खोज भू-विज्ञान विशेषज्ञ जितेंद्र नक्का ने स्थानीय गाइड उमेश सिंह ठाकुर की मदद से की है। 

यह जलप्रपात करीब 25 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है, यह बालू और शिलाओं से यह घिरा हुआ है। आस-पास बांस के घने जंगल होने के कारण यह सरिसृपों और हरे सांपों की शरणस्थली भी है।