3/04/2017

माण्ड नदी - Mand River


माण्ड ( Mand ) नदी छत्तीसगढ़ राज्य के महानदी की एक सहायक नदी है। इसका उद्गम सरगुजा जिले के मैनपाट गांव से है। यह गांव सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर  से 55 किमी  है। इस नदी की लंबाई 155 कि.मी. है। यह नदी जांजगीर-चाम्पा जिले में चंद्रपुर के समीप महानदी में जाकर मिलती है।


कुरकुट नदी और देवस्थल
कुरकुट का उद्गम रायगढ़ जिले के लैलुंगा ब्लॉक के बगुडेगा ग्राम से होता है जो रायगढ़ जिले के ही चंद्रशेखरपुर एडू में माण्ड नदी में मिल जाता है। इस संगम स्थल पर आदिवासियो का तीर्थस्थल देवराम स्थित है। यह क्षेत्र स्थानीय लोगों में काफी लोकप्रिय है।

प्राचीन नाम - मन्दगा।

प्रवाह क्षेत्र :
सरगुजा, रायगढ़ एवं जांजगीर - चाम्पा  जिला।

सहायक नदी :
कुरकुट (Kurkut), कोइराज(Koiraj), लुडेग से केलो (lelo) और खाडू (khadu)।

जलप्रपात :
मैनपाट में इस नदी पर सरभंजा ( Sarbhanja ) जलप्रपात है।  यह स्थान इको पॉइंट / टाइगर पॉइंट ( Tiger Point )के नाम से प्रशिद्ध है।

इन्हे देखें:
छत्तीसगढ़ कि प्रमुख नदियाँ