3/11/2017

तामड़ा घूमर/मयूरा जलप्रपात

यह झरना छत्तीसगढ़ राज्य के जगदलपुर से लगभग 45 किमी की दूरी पर स्थित है। यह चित्रकूट झरने के बहुत करीब है। चित्रकोट बारसूर मार्ग पर बिंताघाटी या विनता घाटी में सेंदरी गांव में स्थित है। यह हाल ही में खोजा गया है। यह झरना 100 फुट से अधिक की ऊंचा है और यह आम तौर पर बरसात के मौसम में बनता है। इस झरने के दोनों ओर हरे खेत हैं। यह छत्तीसगढ़ के चित्रकूट और तीरथगढ़ झरने की ही तरह, सुंदर और एक और प्राकृतिक आश्चर्य है। इसे हाथी दरहा जलप्रपात भी कहते है।